Hylo Open 2022: सातवें नंबर के खिलाड़ी को रौंद किदांबी श्रीकांत सेमीफाइनल में पहुंचे

श्रीकांत ने 2017 में यह खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने जोनाथन क्रिस्टी को 39 मिनट में ही हरा दिया। इस जीत के बाद उनके फिर से Hylo Open 2022 चैंपियन बनने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Hylo Open 2022 News in Hindi : उज्जवल प्रदेश, सारब्रूकेन (जर्मनी). भारत के अनुभवी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने हाइलो ओपन (Hylo Open 2022) सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुक्रवार (चार नवंबर) को बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने जर्मनी के सारब्रूकेन में विश्व के सातवें नंबर के खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को रौंदकर पुरुष एकल के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। 11वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने इस मैच को 21-13, 21-19 से अपने नाम कर लिया।

श्रीकांत ने 2017 में यह खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने जोनाथन क्रिस्टी को 39 मिनट में ही हरा दिया। इस जीत के बाद उनके फिर से चैंपियन बनने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह 11वां Hylo Open 2022 मैच था। इससे पहले श्रीकांत और क्रिस्टी ने पांच-पांच मैच जीते थे। भारतीय खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल को जीतकर क्रिस्टी को ऊपर पर 6-5 की बढ़त बना ली है।

किंदाबी ने पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया था। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला दुनिया के छठे नंबर के खिलाफ एंथनी सिनिसुका गिनटिंग से होगा। दोनों के बीच अब तक पांच मैच खेले गए हैं। एंथनी ने श्रीकांत पर 3-2 की बढ़त रखी है। श्रीकांत सेमीफाइनल को जीतकर खिताबी मुकाबले में अपना स्थान पक्का करने के साथ-साथ एंथनी के खिलाफ रिकॉर्ड को बराबरी पर भी लाना चाहेंगे।

इससे पहले महिला युगल क्वार्टर फाइनल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने चीनी ताइपे की सू या चिंग और लिन वान चिंग को 21-17, 18-21, 21-8 से हराया। सेमीफाइनल में दोनों का सामना थाईलैंड की बेन्यापा एम्सार्ड और नुंतकर्ण एम्सार्ड की जोड़ी से होगा। वहीं, पुरुष युगल के क्वार्टरफाइनल में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। दोनों के इंग्लैंड के बेन लेन और सीन वेंडी ने मिलकर 21-17, 21-14 से हराया।

Related Articles

Back to top button