IPL 2022 में सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के खराब फॉर्म पर दिया बयान

नई दिल्ली
विराट कोहली और रोहित शर्मा (Virat Kohli and Rohit Sharma) आईपीएल 2022 में बल्ले से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में अब उनका फॉर्म चिंता का विषय बन गया है क्योंकि भारत को अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में T20 विश्व कप 2022 खेलना है। रोहित की टीम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 के प्लेऑफ रेस से बाहर हो चुकी है जबकि विराट की टीम रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास अभी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। रोहित और विराट के खराब फॉर्म ने अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली को भी बयान देने पर मजबूर कर दिया है। गांगुली ने हालांकि कहा है कि वे रोहित और विराट के फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप अभी दूर है।

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बातचीत में कहा, 'मैं विराट-रोहित के फॉर्म को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हूं। वो बहुत अच्छे हैं, और बड़े खिलाड़ी हैं। टी20 वर्ल्ड कप अभी काफी दूर है और मुझे इस बात का पूरा विश्वास है कि टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही ये दोनों अपने बेहतरीन फार्म में वापसी कर लेंगे।' आईपीएल 2022 की समाप्ति के बाद भारत को 9 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है और इस सीरीज में रोहित और विराट को आराम दिए जाने की संभावना है।

IPL 2022 में विराट का प्रदर्शन
विराट ने लीग के 15वें सीजन में 13 मैच में 20 से भी कम की औसत से 236 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 113 का रहा है। वो इस सीजन में अब तक सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा पाए हैं। लेकिन वह तीन तीन बार गोल्डन डक का भी शिकार हुए हैं। आईपीएल के 14 साल में कोहली का सबसे खराब प्रदर्शन है। कोहली ने इससे पहले, आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में इससे कम रन बनाए थे।

आईपीएल 2022 में रोहित का खराब प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का तो विराट से भी बुरा हाल है। उन्होंने 15वें सीजन में 12 मैच में 18 के औसत और 125 के स्ट्राइक रेट से 218 रन बनाए हैं। वो मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। उनके खराब प्रदर्शन की बदौलत ही मुंबई सबसे पहले प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई है।

Related Articles

Back to top button