प्रदेश में देर रात तीन जिलों के एसपी बदले, मनोहर सिंह टीकमगढ़, दीपक शुक्ला सीहोर, रोहित काशवानी बने विदिशा एसपी

भोपाल

मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार रात तीन जिलों के एसपी सहित 4 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें सीहोर, विदिशा और टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। गृह विभाग के आदेश अनुसार, सीहोर एसपी मयंक अवस्थी को एआईजी पीएचक्यू पदस्थ किया गया है। सेनानी 29वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल (दतिया) मनोहर सिंह मंडलोई को टीकमगढ़ एसपी बनाया गया है। एसपी विदिशा दीपक कुमार शुक्ला को एसपी सीहोर की जिम्मेदारी दी गई। टीकमगढ़ एसपी रोहित काशवानी को विदिशा एसपी की जिम्मेदारी दी गई।

IPS अधिकारी वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
मयंक अवस्थी पुलिस अधीक्षक, सीहोर एआईजी, पीएचक्यू
मनोहर सिंह मंडलोई विशेष सशस्त्र बल दतिया सेनानी 29वीं वाहिनी
दीपक शुक्ला पुलिस अधीक्षक, विदिशा पुलिस अधीक्षक, सीहोर
रोहित काशवानी पुलिस अधीक्षक, टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक, विदिशा

किसे कहां भेजा 
गृह विभाग से जारी तबादला सूची के अनुसार, सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी को पीएचक्यू में एआईजी बनाया गया है। जबकि, सेनानी 29वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल (दतिया) मनोहर सिंह मंडलोई को टीकमगढ़ एसपी, विदिशा पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला को सीहोर एसपी की जिम्मेदारी दी गई। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी को विदिशा एसपी बनाया गया है। 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button