CM आवास पर प्रदर्शन कर रहे BJP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली
भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली भाजपा सिख प्रकोष्ठ और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। भाजपाई कार्यकर्ताओं में पंजाब पुलिस द्वारा तजिंदर बग्गा की बिना पगड़ी गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के प्रति भारी रोष है। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए सीएम आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि तजिंदर बग्गा को गिरफ्तार करवाकर केजरीवाल ने तानाशाह जैसी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल से सवाल पूछना गुनाह है तो भाजपा का हर कार्यकर्ता यह गुनाह करता रहेगा।

दिल्ली पुलिस ने बिना इजाजत प्रदर्शन करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए वहां से तुरंत जाने को कहा। इसके बाद पुलिस ने भाजपा ने मनजिंदर सिंह सिरसा और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button