CG News : सुकमा में सुरक्षा बल और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, 5-7 नक्सलियों को गोली लगने का SP का दावा

CG News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, कई उग्रवादियों को लगी गोली; सर्च ऑपरेशन जारी लिस का कहना है कि मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग जारी थी। तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। मुठभेड़ सुबह 9 बजे शुरू हुई।

Latest CG News : उज्जवल प्रदेश, सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाके सुकमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सर्चिंग पर निकले जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

बताया जा रहा है कि जवान डब्बामर्का कैम्प से सर्चिंग पर निकले थे। या सभी जवान कोबरा 208 और एसटीएफ़ के हैं। सर्चिंग के दौरान जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई है। इलाक़े को जवानों ने चारों ओर से घेर लिया है, और सर्चिंग जारी है। सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने दावा किया है कि मुठभेड़ के बाद 5 से 7 नक्सलियों को घायल होकर भागते हुए देखा गया है।

सूचना मिली थी कि साकलेर इलाके में कई नक्सली मौजूद हैं। इसी आधार पर बुधवार की रात डब्बामर्क पुलिस कैंप से CRPF, STF और कोबरा बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। वहीं रात में जवानों ने इलाके को घेर रखा। सुबह होते ही फायरिंग की गई। दोनों के बीच करीब 40 से 45 मिनट तक मुठभेड़ चली। मुठभेड़ में कोबरा के दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं।

सुकमा एसपी ने की मुठभेड़ की पुष्टि

वरीय पुलिस अधिकारियों ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक किसी भी सुरक्षाकर्मी के घायल या शहीद होने की खबर नहीं है लेकिन कुछ उग्रवादियों को गोली लगी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि मुताबिक गुरुवार को एसटीएफ, सीआरपीएफ की कोबरा 208वीं बटालियन ने डब्बामरका कैंप से सकलेर की ओर तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान सुबह करीब 9 बजे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर फायरिंग की। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की।

कई नक्सलियों को गोली लगने की खबर

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि सुरक्षाबल के जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों में बाग गए। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने कहा कि फायरिंग के दौरान कुछ उग्रवादियों को गोली लगी और उन्हें भागते देखा गया। उन्होंने कहा कि अभी तलाशी अभियान जारी है।

इधर, जंगल की आड़ लेकर माओवादी मौके से भाग निकले। जवानों ने उनके कैंप को ध्वस्त कर दिया। मौके से BGL समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किए गए हैं। बस्तर IG सुंदरराज पी ने कहा कि, इस मुठभेड़ में जवानों को सफलता मिली है। करीब 5-6 माओवादियों को गोली लगी है। घायल नक्सलियों को उनके साथी मौके से लेकर भागते हुए नजर आए हैं।

घटनास्थल में कई जगह खून के धब्बे भी मिले हैं। पुलिस ने कुछ नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने जवानों पर BGL और UBGL दागे थे। फिलहाल जवान अभी मौके पर ही मौजूद हैं। घटनास्थल की सर्चिंग की जा रही है। सुरक्षाबल जब लौटेंगे उसके बाद ही सारी जानकारी मिल पाएगी।

Related Articles

Back to top button