Jashpur Bus Accident: तीर्थ यात्रियों को लेकर जा रही बस जशपुर में पलटी, कई यात्री घायल

CG Jashpur Bus Accident News: उज्जवल प्रदेश, जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। तीर्थयात्रियों से भरी हुई बस पलटने से अनेक यात्री घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो बसों में सवार होकर यात्री तीर्थ के लिए निकले थे। इनमें से एक बस हादसे का श‍िकार हो गई। इस बस में 48 लोग सवार थे जिनमें 8 को चोट आई। उपचार के लिए श्रद्धालुओं को कुनकुरी रेफर किया गया है।

बता दें कि बस तीर्थयात्रियों को लेकर बनारस से चंद्रपुर की ओर जा रही थी। सभी तीर्थयात्री बेमेतरा जिले के काशी विश्वनाथ के दर्शन करके सभी चंद्रपुर जा रहे थे। यह घटना तपकरा थाना के सिंगीबहार की है।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया और यात्रियों की चीखपुकार माहौल में गूंजने लगी। बस पलटने के बाद कड़ाके की ठंड में यात्री मदद की गुहार लगाते रहे। आसपास के लोगों ने बस पलटते ही बचाव कार्य आरंभ किया और लोगों को आवश्‍यक मदद पहुंचाई।

सिंगी बहार में हुआ यह हादसा

जानकारी के अनुसार,छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के तीर्थयात्री दो यात्री बसों में झारखंड में स्थित प्रसिद्ध शिवधाम बैजनाथ धाम गए हुए थे। बताया जा रहा है कि शिव दर्शन करने के बाद तीर्थ यात्री वापस बेमेतरा की ओर लौट रहे थे। उनका कार्यक्रम,रास्ते मे जांजगीर चाम्पा जिले के चंद्रपुर में स्थित मां चंद्रहासिनी का दर्शन करने का था। लेकिन,बुधवार की सुबह लगभग 5 बजे,सिंगी बहार में यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद मौके पर बना अफरातफरी का माहौल

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और यात्री डर की वजह से चिल्लाने लगे जिसके बाद चीखपुकार का माहौल बन गया। बस पलटने के बाद कड़ाके की ठंड में यात्री मदद की गुहार लगाते रहे। आसपास के लोगों ने बस पलटते ही बचाव कार्य आरंभ किया और लोगों को आवश्‍यक मदद पहुंचाई।

इस हादसे में कुल कितने लोग घायल हुए हैं अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। बताया गया है कि घायलों को समीप के अस्‍पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

18 दिंनो के अंदर यह तीसरी बड़ी सड़क दुर्घटना

जानकारी के लिए बता दें सड़क सुरक्षा के लिहाज से नया साल 2023 का पहला महीना,अच्छा नहीं गया है। बीते 18 दिंनो के अंदर, तीसरी बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। नए साल के पहले ही दिन नारायणपुर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों से भरी एक कार अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 2 ग्रामीणों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। दूसरी घटना कुनकुरी में हुई थी। यहां स्कूल से घर लौट रही छात्रा, पिकप की ठोकर से काल कलवित हो गई थी। सिंगी बहार में हुई दुर्घटना में राहत की बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

Related Articles

Back to top button