Raipur News : घना कोहरा होने से Swami Vivekananda Airport में नहीं हो रही विमानों की लैंडिंग

CG Raipur Airport News : मौसम खराब होने के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल गई। इस वजह से फ्लाइट को नागपुर ले जाया गया। फिलहाल सभी यात्री नागपुर में फंसे हुए हैं। बता दें कि राजधानी में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। बारिश हो रही है।

Swami Vivekananda Airport Raipur News: उज्जवल प्रदेश, रायपुर. राजधानी में खराब मौसम के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। सभी यात्रियों को नागपुर ले जाया गया। आधे घंटे से यात्री नागपुर एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। जब तक मौसम साफ नहीं होता, उन्हें उड़ान की इजाजत नहीं है।

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट ने सुबह 9.50 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी। 11.30 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंड करना था। यहां मौसम खराब होने के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल गई। इस वजह से फ्लाइट को नागपुर ले जाया गया। फिलहाल सभी यात्री नागपुर में फंसे हुए हैं। बता दें कि राजधानी में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। बारिश हो रही है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Related Articles

Back to top button