Bharat Jodo Yatra : प्रदेश में अब 23 नवंबर को बुरहानपुर के बोदरली बस स्टेंड से शुरू होगी यात्रा

Bharat Jodo Yatra : 23 नवंबर को बुरहानपुर के बोदरली बस स्टेंड से शुरू होगी और 5 दिसंबर को आगर मालवा जिले के सोयत कलां में आखिरी पड़ाव होगा और पांच दिसंबर की शाम को यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। एक दिसंबर को उज्जैन में बड़ी सभा होगी।

Bharat Jodo Yatra News in Hindi : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. राहुल गांधी की मध्य प्रदेश से गुजरने वाली यात्रा का पूरा कार्यक्रम जारी हो गया है। उनकी यात्रा 23 नवंबर को बुरहानपुर के बोदरली बस स्टेंड से शुरू होगी और 5 दिसंबर को आगर मालवा जिले के सोयत कलां में आखिरी पड़ाव होगा और पांच दिसंबर की शाम को यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। एक दिसंबर को उज्जैन में बड़ी सभा होगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को बुरहानपुर जिले के ग्राम बोदरली से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। वे महाराष्ट्र में जलगांव के जामोद से होते हुए 20 नवंबर को शाम 7.30 बजे बोदरली पहुंचेंगे। बोदरली मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र की सीमा से लगा गांव है। यहां पर यात्रा 23 नवंबर की सुबह 6 बजे तक रुकेगी। शाम को यात्रा बुरहानपुर पहुंचेगी। जहां पर ट्रांसपोर्ट नगर में रात्रि विश्राम होगा। इससे पहले दोपहर में यात्रा का पड़ाव जैनाबाद में होगा।

इसके बाद यात्रा अगले दिन खंडवा जिले में पहुंच जाएगी। यहां के कुमाठी गांव में पहुंचेगी और रात्रि विश्राम रूस्तमपुर में होगा। इसके बाद यात्रा छैगांव माखन होते हुए खरगोन के खेरदा में रात रूकेगी। अगली रात का विश्राम सनावद के पास मोटक्का में होगा। 27नवंबर को यात्रा महू पहुंचेगी। जहां रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन यात्रा इंदौर में होगी और रात्रि विश्राम खालसा स्टेडियम में होगा। 29 नवंबर को यात्रा का साप्ताहिक विश्राम भी इंदौर में ही होगा। इसके बाद 30 नवंबर को यात्रा बड़ा गणपति से शुरू होगी।

एक दिसंबर को यात्रा उज्जैन में होगी। यहां पर शाम चार बजे राहुल गांधी सामाजिक न्याय परिसर में बड़ी सभा करेंगे। दो दिसंबर को यात्रा का रात्रि विश्राम घोसला फाट में होगा। तीन दिसंबर को यात्रा काशी बरदिया में रात्रि विश्राम करेगी। चार दिसंबर को यात्रा का रात में पड़ाव आगर मालवा जिले के लालाखेड़ी में होगा। इसके बाद अगले दिन शाम को सोयत कलां से यात्रा रवाना होगी, और राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

PHQ सक्रिय, आधा दर्जन जिलोें को निर्देश

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पुलिस मुख्यालय भी सक्रिय हो गया है। राहुल गांधी की यात्रा जिन जिलों से गुजरेगी, उन सभी जिलों की पुलिस को पुलिस मुख्यालय की ओर से निर्देश जारी किये गए हैं। इन निदेशों का पालन सभी जिलों की पुलिस को करना होगा। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा की पुलिस को निर्देशित किया है कि राहुल गांधी को पात्रता अनुसार सुरक्षा व्यवस्था दी जाए। साथ ही यात्रा को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया जाए। सूत्रों की मानी जाए तो फिलहाल राहुल गांधी की यात्रा के लिए अतिरिक्त बल तैनात करने का निर्णय अभी नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button