DA Hike: कर्मचारियों को 4% DA की सौगात दे सकती है नई सरकार

DA Hike News: प्रदेश में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री, मंत्रियों के शपथग्रहण के बाद मुख्यमंत्री प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को यह सौगात देंगे।

DA Hike News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते अटका प्रदेश के कर्मचारियों का चार फीसदी डीए अब नई सरकार की ताजपोशी के बाद मिलेगा। प्रदेश में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री, मंत्रियों के शपथग्रहण के बाद मुख्यमंत्री प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को यह सौगात देंगे।

विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को केन्द्र के समान राज्य के कर्मचारियों को भी चार प्रतिशत डीए देने का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के जरिए भारत निर्वाचन आयोग को भिजवाया था। लेकिन भारत निर्वाचन आयोग ने इस प्रस्ताव को विधानसभा चुनाव तक स्थगित रखने के निर्देश दिए थे। अब सरकार के गठन होने के तत्काल बाद प्रदेश के साढ़े चार लाख से अधिक कर्मचारियों को केन्द्र के समान डीए दिए जाने की घोषणा की जा सकती है।

Traffic Rules Change: अब 3 बार से ज्यादा चालान कटा तो रद्द हो जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस

Related Articles

Back to top button