Latest Bhopal Crime News : आपे चालक व साथी ने सरेराह पकड़ा महिला यात्री का हाथ

Bhopal Crime News : MP नगर से अशोका गार्डन के लिए आपे में सवार हुई अधेड़ महिला से आपे चालक व साथी ने छेडखानी कर दी। महिला जब आपे का किराया देने लगी तो एक आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया।

Bhopal Crime News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. एमपी नगर से अशोका गार्डन के लिए आपे में सवार हुई अधेड़ महिला से आपे चालक व साथी ने छेडखानी कर दी। आरोपी पहले तो अश्लील बातें आपस में करते रहे, फिर उस पर कमेंट्स करना शुरू कर दिए। महिला जब आपे का किराया देने लगी तो एक आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया।

पीड़िता ने घर पहुंचने के बाद में बेटे को घटना की जानकारी दी। उसके साथ में थाना अशोका गार्डन में पहुंचकर प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार 55 साल की पीड़िता मयूर बिहार कॉलोनी अशोका गार्डन में रहती हैं तथा गृहणी है। निजी कार्य से एमपी नगर गई थी।

कल दोपहर करीब दो बजे वह अशोका गार्डन जाने के लिए एक आपे में सवार हुई। इस समय महिला आपे में अकेली थीं। आपे चालक जीशान व उसका साथी मुकुल पहले तो आपस में अश्लील बातें करते रहे। अशोका गार्डन स्थित फैमस होटल आते ही आरोपी ने आपे रोका, पीड़िता पैसे निकालकर देने लगी।

तभी मुकुल ने पीड़ित महिला का हाथ पकड़ लिया। उसे अश्लील कमेंट्स करते हुए आपे में बैठने के लिए कहा। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे छोड़ दिया। फरियादिया ने घर पहुंचने के बाद में बेटे को मामले की जानकारी दी। उसके साथ में थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस आपे नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button