Latest MP News : डीजीपी बोले – नया साल रहेगा चुनौतीपूर्ण

MP News : प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने अपने पूरे महकमें को इस वर्ष नई चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने आगाह किया है कि इस वर्ष कई नई चुनौतियों सामने आ सकती है।

MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना (DGP Sudhir Saxsena) ने अपने पूरे महकमें को इस वर्ष नई चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने आगाह किया है कि इस वर्ष कई नई चुनौतियों सामने आ सकती है। यह वर्ष राजनतिक एवं सामाजिक (Political and Social) गतिविधियों का रहेगा।

दरअसल डीजीपी ने अपने महकमें के अफसरों और जवानों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए एक पत्र लिखा है। इस पत्र में जहां उन्होंने पिछले साल के काम-काज पर अपने साथियों की पीठथपाई है, वहीं उन्होंने नई चुनौतियों का सामना करने के लिए आगाह किया है।

डीजीपी ने इस पत्र में लिखा है कि पूरा महकमा अपनी व्यावसायिक जानकारी को समसामयिक रखेंगे और अपने काम में कुशलता बनाएं रखेंगे। हमारे लिए अपराध नियंत्रण से बड़ा जनहितैषी कोई कार्य नहीं होता है, यह ध्यान रखना होगा। इन सब परिस्थितियों में अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रखे।

साल के अंत में होना है विधानसभा चुनाव | Assembly Election 2023

माना जा रहा है कि डीजीपी ने इस पत्र के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को इस साल अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सावधान किया है। चुनावी साल में प्रदेश में कई राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। इसके चलते पुलिस महकमे की व्यस्तता और चुनौतियां बढ़ जाएंगी।

डीजीपी ने इस पत्र में जहां चुनौतियों को फोकस किया वहीं पुलिस के द्वारा किए गए बेहतर कामों को गिनाते हुए अपने महकमे की सराहना भी की। उन्होंने कोरोना महामारी के बाद मेले और त्यौहारों का जिक्र करते हुए कहा कि सुनियोजित प्रबंधन से इनमें कोई व्यवधान नहीं हुआ। उन्होंने पैदल मार्च और कॉम्बिंग गश्त को लेकर लिखा…शीर्ष से जमीनी स्तर तक हम सब एक सूत्र में बंधे हुए दिखाई दिया। हम एक टीम है, यह अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था में सिद्ध होता है।

Related Articles

Back to top button