MP Breaking News : ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट मध्यप्रदेश में 11 फरवरी से

MP Breaking : प्रदेश में अगले महीने देश भर की पुलिस जुटने जा रही है। ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट की मेजबानी इस वर्ष मध्य प्रदेश करने जा रहा है। इस आयोजन में देश के गृहमंत्री अमित शाह के आने की संभावना है।

MP Breaking : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. प्रदेश में अगले महीने देश भर की पुलिस जुटने जा रही है। ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट की मेजबानी इस वर्ष मध्य प्रदेश करने जा रहा है। इस आयोजन में देश के गृहमंत्री अमित शाह के आने की संभावना है। मीट में पुलिस के विभिन्न विषयों पर प्रजेंटेशन भी होगा।

हर वर्ष आयोजित होने वाली आॅल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट इस बार मध्य प्रदेश के भोपाल में होने जा रही है। प्रदेश में 11 से 17 फरवरी के बीच में इसका आयोजन भोपाल में होगा। इस आयोजन में विभिन्न राज्यों के साथ की केंद्रीय पुलिस बल की टीम हिस्सा लेंगी। करीब तीन दर्जन टीमें यहां पर आएगी।

इस दौरान पुलिस से जुडी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं के खिलाफ कार्रवाई के तरीकों को एक दूसरे के साथ साझा किये जाएंगे। इसके चलते इन समस्याओं पर प्रभावी कार्यवाही करने में पुलिस को मदद मिलेगी।

इस पुलिस मीट के दौरान एंटी सैबोटेज चेक, सांइटिफिक इंवेस्टिगेशन, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर अवेयरनेस एवं डॉग स्क्वॉड समेत कई प्रतिस्पधाएं आयोजित होंगी। इन प्रतिस्पधाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों और अफसरों को अवार्ड भी दिया जाएगा।

सायबर क्राइम की समस्या से निपटने के लिए भी इस मीट में चर्चा होगी। सायबर फॉरेंसिक के जरिए अपराधियों तक पहुंचने को लेकर भी प्रजेंटेशन इसमें दिया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शिरकत कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button