MP Election 2023: CM शिवराज सिंह बोले – व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप से बचें, यह शत्रुता नहीं

MP Assembly Election 2023: मध्‍य प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव तारीख की घोषणा हो गई है। मध्य प्रदेश चुनाव की घोषणा होने के बाद मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है।

MP Assembly Election 2023: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. आज मध्‍य प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव तारीख की घोषणा हो गई है। इसके बाद अब प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो चुका है। मध्य प्रदेश चुनाव की घोषणा होने के बाद मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। चुनाव से सरकार बनती है जो प्रदेश और जनता का भविष्य तय करती है इसलिए मैं सभी मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने मध्य प्रदेश चुनाव की घोषणा पर कहा कि मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद करता हूं। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता और संगठन चुनावी तैयारियों में जुटा है। मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा की सरकार बनेगी। विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे पर भाजपा ऐतिहासिक बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी।

उल्‍लेखनीय है कि मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव 17 नवंबर काे कराया जाएगा। आज चुनाव की घोषणा के साथ ही मध्‍य प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हाे गई है। 21 अक्टूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। 30 अक्टूबर तक नामांकन लिए जाएंगे। दो नवंबर तक अभ्यर्थी नामांकन वापस ले सकेंगे। तीन दिसंबर को मतगणना होगी। मप्र में पांच दिसंबर तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

MP Election Date News : मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे, EC ने किया तारीखों का ऐलान

Show More

Related Articles

Back to top button
Join Our Whatsapp Group