MP News : संबल योजना के 605 करोड़ रुपए 27 हजार श्रमिक परिवारों के खाते में ट्रांसफर

Latest MP News : CM शिवराज सिंह ने संबल योजना 2 एवं MP भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल के तहत प्रदेश के 27 हजार 310 श्रमिक परिवारों को 605 करोड़ रुपए की अनुग्रह सहायता का सिंगल क्लिक से वितरण किया।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री जन कल्याण(संबल) योजना 2 एवं मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल के तहत प्रदेश के 27 हजार 310 श्रमिक परिवारों को 605 करोड़ रुपए की अनुग्रह सहायता का सिंगल क्लिक से वितरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के श्रमिकों के हित में राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही है। उन्हें इनका लाभ मिले इसमें हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

रीवा जिले के मऊगंज के शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अनुग्रह राशि सिंगल क्लिक से श्रमिक परिवारों के खाते में अंतरित की। योजना में निर्माण श्रमिकों के 3509 प्रकरणों में 75 करोड़ और संबल योजना के 23 हजार 801 प्रकरणों में 530 करोड़ रुपए की सहायता राशि हितग्राही के खाते में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने मऊगंज में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। उन्होेने प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना 2 के तहत लाभान्वित किसानों के साथ विविधीकरण पर भी चर्चा की।

गौरतलब है कि म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल तथा म.प्र. शहरी एवं ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा प्रदेश के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों एवं उनके परिवार के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। इसमें अनुग्रह सहायता योजना में दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रुपए एवं सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रुपए की सहायता दी जाती है। स्थायी अपंगता पर 2 लाख रुपए, आंशिक स्थायी अपंगता पर एक लाख तथा अंतिम संस्कार सहायता के रूप में 5 हजार रुपए प्रदान किये जाते हैं।

संबल योजना में महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रुपए दिये जाते हैं और श्रमिकों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा भी उपलब्ध करायी जा रही है। प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए संबल अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। योजना में श्रमिक को जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता प्राप्त होती है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई यह योजना वास्तविक अर्थों में श्रमिकों का संबल है। योजना का देश के कई राज्यों ने अनुकरण किया है। प्रदेश के लाखों निर्माण श्रमिकों के लिए भी म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा 18 योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button