MP News : स्थापना दिवस पर बोले प्रधानमंत्री मोदी – दुष्टों का नाश करते हैं हनुमानजी

Latest MP News : भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर पीएम नरेद्र मोदी ने पार्टी कार्यकतार्ओं का हौसला बढ़ाया तो वहीं विपक्ष पर जमकर हमला भी बोला। पीएम मोदी ने भाजपा की तुलना हनुमान जी से भी की।

Latest MP News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल/नई दिल्ली. भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर पीएम नरेद्र मोदी ने पार्टी कार्यकतार्ओं का हौसला बढ़ाया तो वहीं विपक्ष पर जमकर हमला भी बोला। पीएम मोदी ने भाजपा की तुलना हनुमान जी से भी की। उन्होंने कहा कि हनुमान जी दुष्टों का नाश करते हैं और भाजपा भ्रष्टाचार को खत्म करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीतिक संस्कृति है, बड़े सपने देखना और उसे हासिल करने के लिए खप जाना। हम जीवन का कण-कण खपाने का सपना देखते हैं।

कांग्रेस का कल्चर महिलाओं की चिंता नहीं करता है, लेकिन भाजपा महिलाओं की चिंता करती है। उन्हें निर्णय प्रक्रिया में प्राथमिकता देती है। पीएम मोदी ने कहा कि सारी पार्टियां वंशवाद, भ्रष्टाचार में डूबी हैं। 2014 में जो हुआ था, वह महज सत्ता परिवर्तन नहीं था बल्कि भारत के लोगों ने देश के पुनर्जागरण और नई यात्रा का शंखनाद किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 1947 में अंग्रेज भले ही चले गए थे, लेकिन जनता को गुलाम करने की मानसिकता यहीं पर कुछ लोगों के जेहन में छोड़ गए।

इसलिए आजादी के बाद के वर्षों में ऐसा वर्ग खूब फला-फूला जो सत्ता को अपना जन्मजात हक समझता था। इन लोगों की बादशाही मानसिकता ने देश की जनता को हमेशा अपना गुलाम माना। 2014 में इस दबे-कुचले, शोषित वंचित वर्ग ने अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने कभी कल्पना नहीं की थी कि आर्टिकल 370 कभी इतिहास हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर में शांति आएगी और पूर्वोत्तर में अशांति का दौर खत्म होगा।

स्वर्णिम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है MP: शिवराज

इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मप्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। बीमारू राज्य कहा जाने वाला मप्र अब विकसित होकर स्वर्णिम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है और भाजपा के कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं और उसका लाभ पाने वालों को जनता तक पहुंचाने का काम करना है।

सीएम चौहान ने ये बातें गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों का जीवन बदलने के अभियान में जुटी है।

भाजपा कार्यकर्ताओं से मेरा आह्वान है कि इस अभियान में सहभागी बनकर जनसेवा करने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के राम काजु कीन्हें बिना मोहि कहां विश्राम …. के वक्तव्य को जमीन पर उतारने का काम पार्टी कार्यकर्ताओं को करना है। हम हर बूथ को मजबूत करेंगे और इसके लिए पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों के साथ कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुंचना है।

Related Articles

Back to top button