Morena News : बानमौर नगर के अवैध पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, चार की मौत, 7 घायल

MP Explosion News Morena Hindi : मुरैना में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक घर में पटाखे बनाए जा रहे थे, तभी जोरदार धमाके के बाद दो मंजिला मकान ढह गया। जिसमें 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं।

पटाखे के कारखाने में भीषण धमाका 3 की मौत, आधा दर्जन लोग मलबे में दबे

Morena News Hindi : उज्जवल प्रदेश, मुरैना. पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। इस हादसे में आधा दर्जन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन और पुलिस की टीम भी लेकर मौके पर पहुंच गई है और मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है।

मुरैना जिले के बामनोर टाउन में गुरुवार को सुबह करीब 11.15 बजे यह हादसा हुआ। बम धमाकों से गिरे मकान को देख राहगीरों ने डायल 100 और 108 को सूचना दी। तत्काल पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत ट्रीटमेंट दिया गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। फायर ब्रिगेड की दमकलें भी पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। इस घर में दिवाली से पहले पटाखे बनाए जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि बम के धमाकों के कारण दो मंजिला मकान की छत गिर गई। कुछ लोगों के दबे होने की भी आशंका है। प्रारंभिक सूचना में बताया गया है कि करीब 7-8 लोग झुलस गए। इनमें से तीन ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि आधा दर्जन लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं। लोगों को मलबे में से निकालने का काम किया जा रहा है। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। खबर लिखे जाने तक बचाव कार्य जारी था।

200 मीटर के दायरे में दहल गया शहर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हम वहां से गुजर रहे थे, तभी जोरदार धमाकों के साथ आसपास का क्षेत्र गूंज गया। लोग दहशत से अपने घरों से बाहर आ गए। लोगों ने बताया कि करीब दो सौ मीटर दूर स्थित मकानों में भी कंपन्न महसूस किया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button