MP Election 2023: कहीं पत्थर, कहीं तलवार, तो कहीं चली गोली, बड़ी संख्या में लोग कर रहें वोटिंग, Live Update

MP Election 2023: कहीं, प्रत्याशी को पीटा गया तो कहीं शांति बनाए रखने के लिए सभी उम्मीदवारों को नजरबंद करना पड़ा। उपद्रव में दोपहर तक करीब एक दर्जन लोगों के जख्मी होने की सूचना आई।

MP Election 2023: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सभी 200 सीटों पर मतदान के बीच कई जगह हिंसा हुई है। इंदौर और मुरैना में कहीं पथराव हुआ तो कहीं गोलीबारी और कहीं तलवारबाजी तक हो गई। कहीं, प्रत्याशी को पीटा गया तो कहीं शांति बनाए रखने के लिए सभी उम्मीदवारों को नजरबंद करना पड़ा। उपद्रव में दोपहर तक करीब एक दर्जन लोगों के जख्मी होने की सूचना आई। अन्य जगहों पर मतदान शांतिपूर्वक रहा और बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए पहुंचे।

इंदौर के महू में तलवारबाजी – MP Election 2023

इंदौर के महू विधानसभा (MP Election) क्षेत्र में शुक्रवार को मतदान के बीच उस वक्त बवाल हो गया जब भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़ गए। दोनों पक्षों में तलवारबाजी भी हुई। घटना में 4 लोग जख्मी हो गए। हिंसा की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हल्का बलप्रयोग करते हुए स्थिति को काबू किया।

कांग्रेस प्रत्याशी राहुल सिंह भदोरिया के गुण्डों ने मारी गोली, मेहगांव मानहड़ गांव में भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला जी पर किया जान लेवा हमला, मेहगांव विधानसभा के बूथ क्रमांक 93 ग्राम मानहड में चली गोली गोली लगने से एक व्यक्ति हुआ घायल, Booth कैपचरिंग की जा रही है, भदोरिया बाहुल्य गांव हैं, यहां से कांग्रेस प्रत्याशी हैं राहुल भदोरिया जो नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह जी के भांजे हैं।

दिमनी मेंं दो बार उपद्रव

मुरैना के दिमनी में मतदान के दौरान एक ही गांव में दो बार उपद्रव हो गया। यहां मिरघान गांव में दो बार दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से पथराव हुआ और लाठियां चलीं। गोली चलने की भी सूचना है। हिंसा के दौरान सेना के जवान समेत 4 लोग जख्मी हो गए।

भिंड में भाजपा प्रत्याशी पर हमला

चंबल अंचल के भिंड में भी हिंसा हुई। जिले के मेहगांव विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पर हमला किया गया। मानहड़ गांव में बीजेपी प्रत्याशी राकेश शुक्ला पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया है, जिसमें वह घायल हो गए। उनके वाहन को भी नुकसान हुआ है। सुरक्षाकर्मियों को हवाई फायर कर उन्हें निकालकर लाना पड़ा।

कांग्रेस और आप कार्यकर्ताओं में गोलीबारी

इसी गांव में पोलिंग बूथ पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में टकराव हो गया। एक युवक गोली लगने से घायल हो गया जो वोट डालने गया था। युवक का आरोप है कि खुद कांग्रेस प्रत्याशी राहुल सिंह भदौरिया ने फायरिंग की थी जिसकी गोली उसके पैर में लगी। युवक का नाम कृष्णा भदौरिया बताया जा रहा है। घटना के बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

रात में राऊ में टकराव – MP Election 2023

मध्य प्रदेश में चुनावी हिंसा की शुरुआत गुरुवार रात को ही हो गई थी। इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र में देर रात भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई। भंवरकुआं थाने के बाहर जुटकर हंगामा कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग वोट डाल रहे हैं: चुनाव आयोग

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जो सीहोर जिले के अपने गृह नगर बुधनी से चुनाव लड़ रहे हैं, ने अपनी पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय चौहान के साथ वोट डाला। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी पत्नी आशा विजयवर्गीय के साथ इंदौर-1 में वोट डाला। विजयवर्गीय इंदौर-3 सीट से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। वह 10 साल बाद चुनाव लड़ रहे हैं।

राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, जो क्रमशः दतिया और नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं, ने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया। पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, जो अपने गढ़ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं, ने अपने बेटे और छिंदवाड़ा-इंदवारा सांसद नकुल नाथ के साथ वोट डाला।

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुपम राजन ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, ”मध्य प्रदेश के सभी 64,626 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था की गयी है।”

मतदान केंद्रों पर ठीक सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। 230 विधानसभा सीटों पर कुल 64,626 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 17,032 को संवेदनशील मतदान केंद्रों की श्रेणी में रखा गया है। मध्य प्रदेश में कुल 5.59 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें से 2.87 पुरुष मतदाता और 2.71 करोड़ महिला मतदाता हैं, जबकि 1,292 तीसरे लिंग के मतदाता हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, मैदान में कुल 2,533 उम्मीदवार हैं, जिनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके कैबिनेट के कई कद्दावर मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद पटेल शामिल हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बेटे और पूर्व राज्य मंत्री जयवर्धन सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह क्रमशः अपनी पारंपरिक राघौगढ़ और चुरहट सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। सत्ता के मुख्य दावेदारों कांग्रेस और भाजपा के अलावा आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी समेत अन्य ने भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

महत्वपूर्ण बात यह है कि 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भाजपा की 109 सीटों के मुकाबले 114 सीटें मिली थीं। तब कांग्रेस ने एसपी और बीएसपी के साथ निर्दलीय विधायकों की मदद से सरकार बनाई थी, हालांकि अगले 15 महीने में ही कमलनाथ की सरकार गिर गई।

Related Articles

Back to top button