MP News : काले रिबन मय हुआ स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा, आयुष विभाग और NHM विभाग, कल होगा सद्बुद्धि यज्ञ- सुरेंद्र कौरव

संदीप जैन, उज्जवल प्रदेश, भोपाल.
MP News : स्वास्थ अधिकारी कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर अपनी 41 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए चलाए जा रहे चरण बद्ध आन्दोलन के दूसरे चरण में प्रदेश के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, एवं आयुष विभाग के सभी संवर्ग के लगभग 50000 से ज्यादा कर्मचारी अधिकारीयों ने आज भी काली पट्टी बांध कर विरोध किया।

महासंघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने सरकार को जगाने और कर्मचारियों की मांगों के निराकरण के लिए संस्थाओं के गेट पर एकत्रित हो कर नारेबाजी भी की ।

महासंघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कौरव ने कहा कि अब सरकार की किसी भी कार्यवाही से प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारी डरने वाले नहीं है इसी कड़ी में कल बुधवार 15 दिसम्बर को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध स्वरूप सद्बुद्धि यज्ञ दोपहर 1 बजे जय प्रकाश हॉस्पिटल भोपाल मे किया जाएगा । अगर फिर भी मांगे नहीं मानी तो चरण बद्ध आन्दोलन के साथ 20 दिसम्बर को विधान सभा का घेराव और 21दिसम्बर से पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, आयुष विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

महासंघ प्रवक्ता अम्बर चौहान ने बताया कि महासंघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कौरव, अतुल उपाध्याय, कल्याण सिंह, रमेश कुमार जाट, सुनील परासर, प्रहलाद प्रजापति, देवेंद्र त्यागी, ब्रजेश गोस्वामी, राजदत्त दुवे, सलीमखान, ब्रजेश शर्मा, के के हरिनखेड़े, एस पी सोंधिया, पूर्णिमा पांडे, संदीप रघुवंशी, जितेंद्र सिंह भदौरिया, गिरीश चतुर्वेदी, संदीप जैन, राकेश बोरिया, डी एस अग्निहोत्री, बसंत कुर्मी सहित बड़ी संख्या में साथियों ने विभिन्न अस्पतालों में जा कर कर्मचारी अधिकारीयों को आंदोलन में बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की।

महासंघ की मांगे जेसे वेतनमान, नियमितीकरण, 90% वेतनमान पॉलिसी, पदनाम परिवर्तन, संचालनालय निर्माण, पदोन्नति, OPS आदि शामिल है।

चरण बद्ध आन्दोलन निम्नानुसार है

तृतीय चरण:- दिनांक १५/१२/२०२२ को सरकार एवं विभाग के अधिकारियों के लिए सद्बुद्धि हेतु सद्बुद्धि महायज्ञ किया जाएगा
चतुर्थ चरण :- १६/१२/२०२२ को सम्पूर्ण टीकाकरण का बहिष्कार किया जाएगा
पंचम चरण:- दिनांक १७/१२/२०२२ को सुंदर काण्ड का पाठ किया जाएगा।
छठवा चरण:- दिनांक १८/१२/२०२२ को महासंघ में शामिल समस्त संगठनों के पदाधिकारी बैठक कर आगमी रूपरेखा तैयार करेंगे।
सातवां चरण:- दिनांक १९/१२/२०२२ को सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्य मंत्री जी को चर्चा हेतु अवगत करवाया जायेगा।
आठवां चरण:- दिनांक २०/१२/२०२२ को मुख्य मंत्री जी/विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
नवमा चरण:- दिनांक २०/१२/२०२२ के पूर्व यदि मांगो का निराकरण नहीं किया गया तो प्रदेश के समस्त कर्मचारी दिनांक २१/१२/२०२२ से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। जिसकी जिम्मेवारी संबंधित विभागों एवं शासन प्रशासन की होगी।

MP News : स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और आयुष विभाग के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध

Related Articles

Back to top button