Ujjain News : पोहा फैक्ट्री में लगी आग, तीन की मौत, एक झुलसी

उज्जैन (ujjain news) में पोहा फैक्ट्री में आग लगने से तीन महिलाएं जिंदा जल गईं। हादसा शुक्रवार शाम नागझिरी थाना क्षेत्र में उद्योगपुरी स्थित फैक्ट्री में हुआ।

उज्जैन
मिली जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त महिलाएं काम कर रही थीं। वहीं, अन्य महिला भी झुलसी है। महिला को जिला अस्पताल (ujjain) में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के अफसर पहुंचे हैं।

मृतकों में दुर्गा (45) निवासी बोरखेड़ी, आगर और ज्योतिबाई निवासी नागझिरी है। तलाशी में तीसरी महिला का शव भी निकाला गया। वहीं, सीमा नाम की महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Related Articles

Back to top button