मिडसाइज SUV में TATA CURVV और XEV 9e की धमाकेदार एंट्री, विटारा-एलिवेट और हैरियर की बिक्री में आई गिरावट
TATA CURVV : जून 2025 की मिडसाइज SUV सेल्स रिपोर्ट में हुंडई क्रेटा ने फिर से नंबर-1 पोजिशन हासिल की है। स्कॉर्पियो और टोयोटा हाइराइडर की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है, जबकि ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस और होंडा एलिवेट को गिरावट झेलनी पड़ी। टाटा कर्व और XEV 9e की नई एंट्री भी खास रही।

TATA CURVV : उज्जवल प्रदेश डेस्क. भारत में SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा तेज होती जा रही है। जून 2025 की बिक्री रिपोर्ट में हुंडई क्रेटा ने एक बार फिर सेगमेंट पर राज किया है। स्कॉर्पियो और हाइराइडर ने अच्छी ग्रोथ दिखाई, वहीं कुछ पुराने मॉडल्स को बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा।
क्रेटा फिर बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV
भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में मिडसाइज SUV सेगमेंट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जून 2025 में इस सेगमेंट की बिक्री रिपोर्ट सामने आ चुकी है। हुंडई क्रेटा ने एक बार फिर टॉप पोजिशन हासिल की है, हालांकि बिक्री में मामूली गिरावट भी देखने को मिली।
क्रेटा की बिक्री में हल्की गिरावट, फिर भी नंबर-1
हुंडई क्रेटा की जून 2025 में कुल 15,786 यूनिट बिकीं। पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 16,293 यूनिट था। यानी इस बार इसे 3% की सालाना गिरावट का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद यह SUV नंबर-1 की पोजिशन पर बनी हुई है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो ने दिखाई स्थिरता
महिंद्रा स्कॉर्पियो की जून 2025 में 12,740 यूनिट बिक्री दर्ज की गई, जबकि पिछले साल जून में 12,307 यूनिट बिकी थीं। इस तरह इसे 4% की ग्रोथ मिली है। यह SUV शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हर जगह लोकप्रिय बनी हुई है।
टोयोटा हाइराइडर की 75% ग्रोथ
टोयोटा हाइराइडर इस महीने की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली SUV साबित हुई। जून 2025 में इसकी 7,462 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल जून 2024 में सिर्फ 4,275 यूनिट थीं। यानी इसे 75% की जबरदस्त ग्रोथ मिली है, जिससे यह तीसरे स्थान पर रही।
मारुति ग्रैंड विटारा को 29% की गिरावट
मारुति की ग्रैंड विटारा को इस बार तगड़ा झटका लगा है। जून 2025 में इसकी 6,828 यूनिट बिकीं जबकि जून 2024 में 9,679 यूनिट बिकी थीं। इस हिसाब से इसे 29% की सालाना गिरावट का सामना करना पड़ा है।
XUV700 की बिक्री में भी सुधार
महिंद्रा XUV700 की जून 2025 में 6,198 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल जून में 5,928 यूनिट थी। इससे SUV को 5% की ग्रोथ मिली है। अपने प्रीमियम फीचर्स और सेफ्टी के कारण यह SUV लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
किआ सेल्टोस को 17% की गिरावट
किआ सेल्टोस को इस बार निराशा हाथ लगी है। जून 2025 में इसकी बिक्री 5,225 यूनिट रही, जो पिछले साल इसी महीने में 6,306 यूनिट थी। इसे 17% की गिरावट का सामना करना पड़ा है।
नई एंट्री: महिंद्रा XEV 9e और टाटा कर्व
इस बार टॉप-10 लिस्ट में दो नई SUVs ने जगह बनाई है-
- महिंद्रा XEV 9e की 2,808 यूनिट्स बिकीं।
- टाटा कर्व की 2,060 यूनिट्स बिकीं।
- दोनों ही मॉडल हाल ही में लॉन्च हुए हैं और इन्हें ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
होंडा एलिवेट और टाटा हैरियर पिछड़े
होंडा एलिवेट की जून 2025 में 1,635 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 2,151 यूनिट था। इससे SUV को 24% की गिरावट का सामना करना पड़ा। वहीं, टाटा हैरियर की जून 2025 में 1,259 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल 1,347 यूनिट थी। यानी इसे 7% की गिरावट मिली।
जून 2025 टॉप-10 मिडसाइज SUV बिक्री रिपोर्ट…
रैंक | मॉडल | जून 2025 | जून 2024 | ग्रोथ % |
1 | हुंडई क्रेटा | 15,786 | 16,293 | -3% |
2 | महिंद्रा स्कॉर्पियो | 12,740 | 12,307 | 4% |
3 | टोयोटा हाइराइडर | 7,462 | 4,275 | 75% |
4 | ग्रैंड विटारा | 6,828 | 9,679 | -29% |
5 | महिंद्रा XUV700 | 6,198 | 5,928 | 5% |
6 | किआ सेल्टोस | 5,225 | 6,306 | -17% |
7 | महिंद्रा XEV 9e | 2,808 | — | — |
8 | टाटा कर्व | 2,060 | — | — |
9 | होंडा एलिवेट | 1,635 | 2,151 | -24% |
10 | टाटा हैरियर | 1,259 | 1,347 | -7% |