9-सीटर लक्जरी और जबरदस्त माइलेज के साथ कम कीमत में जल्द एंट्री मारेगी TATA Sumo
TATA Sumo: भारत की प्रसिद्ध वाहन निर्माता कंपनी TATA Motors अपनी New TATA Sumo को 17-22 तारीख तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो 2025 (Auto Expo 2025) में पेश किया जा सकता है।

TATA Sumo: मुंबई. भारत की प्रसिद्ध वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (TATA Motors) अपनी नई टाटा सूमो (New TATA Sumo) को 17-22 तारीख तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो 2025 (Auto Expo 2025) में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
8-10 लाख रु. के बीच हो सकती है नई TATA Sumo
बताया जा रहा है कि नई टाटा सूमो (New TATA Sumo) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक हो सकता है। वहीं इसे 7 या 9 सीटर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में कई पॉपुलर कारें बेचती है।
नए अवतार में आएगी TATA Sumo
कंपनी की सूमो सालों पहले घरेलू बाजार में पॉपुलर मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) के तौर पर उभरी थी। इसकी बिक्री भी रिकॉर्ड संख्या में हो रही थी। लेकिन, कई कारणों से इस कार की बिक्री बंद कर दी गई। अब खबर है कि टाटा सूमो एक बार फिर नए अवतार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है।
बिल्कुल नई टाटा सूमो एमपीवी (New TATA Sumo MPV) में अधिक रिफाइंड बाहरी डिजाइन होने की संभावना है। इसमें नए स्टाइल के एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, इनोवेटिव ग्रिल और बम्पर, अलॉय व्हील और एलईडी टेल लाइट्स होने की उम्मीद है।
1994 में लॉन्च की गई थी TATA Sumo
टाटा सूमो (TATA Sumo) को 1994 में दस-सीटर रियर-व्हील-ड्राइव एसयूवी के रूप में लॉन्च किया गया था, जिसे मुख्य रूप से सैन्य उपयोग और ऑफ-रोड परिवहन के लिए डिजाइन किया गया था। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.73 लाख से लेकर 10.68 लाख रुपये थी।
TATA Sumo के इंजन की विशेषताएं
इंजन प्रकार | 2.2-liter 4-cylinder Diesel | 1.5-liter 3-cylinder Diesel |
Power Output | 120 bhp @ 4,000 rpm | 85 bhp @ 4,000 rpm |
Torque | 250 Nm @ 1,500-2,500 rpm | 180 Nm @ 1,500-2,000 rpm |
RPM Range | 4,000 rpm (max bhp) | 4,000 rpm (max bhp) |
Application | Higher-end Variants | Base Variants |
एडवांस फीचर्स से होगी लैस
टाटा की इस नई एमपीवी में कई एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें सनरूफ, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल-जोन ऑटोमैटिक एसी, 6-वे पॉवर ड्राइवर सीट, वायरलेस फोन चार्जिंग, 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और एडीएएस जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
पॉवरट्रेन: इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन विकल्प होने की उम्मीद है। इसमें मैनुअल गियरबॉक्स मिलने की भी बात कही जा रही है। वहीं अगर इसके माइलेज की बात करें तो यह 20 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है।