Tesla-VinFast Entry: भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तहलका मचाने आ रही ये दिग्गज कंपनिया, जानिए मॉडल्स, कीमत और प्लानिंग
Tesla-VinFast Entry: 15 जुलाई 2025 को भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिला। अमेरिकी कंपनी Tesla और वियतनामी VinFast ने एक साथ भारत में एंट्री की। टेस्ला ने मुंबई के BKC में पहला शोरूम खोला, जबकि विनफास्ट ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV कारों की बुकिंग शुरू कर दी।

Tesla-VinFast Entry: उज्जवल प्रदेश डेस्क. 15 जुलाई 2025 भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हो रहा है। आज अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla और वियतनाम की तेजी से उभरती EV निर्माता VinFast एक साथ भारतीय बाजार में एंट्री कर रही हैं। टेस्ला जहां मुंबई के BKC में अपना पहला शोरूम खोल रही है, वहीं विनफास्ट अपने इलेक्ट्रिक SUV मॉडल्स की बुकिंग शुरू कर रही है।
टेस्ला की भारत में एंट्री: मॉडल Y से होगी शुरुआत?
एलन मस्क की Tesla लंबे समय से भारतीय बाजार (Tesla-VinFast Entry) में आने की कोशिश कर रही थी, लेकिन हाई इंपोर्ट ड्यूटी एक बड़ी अड़चन थी। अब सरकार की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के चलते कंपनी को राहत मिली है। मुंबई में कंपनी का 4,000 स्क्वायर फीट का पहला शोरूम तैयार है और चीन से बनी पांच टेस्ला कारें भारत पहुंच चुकी हैं।
Model Y पहले लॉन्च होने की उम्मीद है। एक बार चार्ज करने पर यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV 574 किमी तक चल सकता है। Model X और Model 3 भी उपलब्ध हैं, लेकिन X की कीमत बहुत अधिक हो सकती है।
कितनी महंगी होंगी टेस्ला कारें?
नई नीति के तहत 40,000 डॉलर से ज्यादा कीमत वाली गाड़ियों (Tesla-VinFast Entry) पर अब 70% इंपोर्ट ड्यूटी लगेगी (पहले 110% थी)। ऐसे में टेस्ला की कारों की कीमत भारत में लगभग 60-65 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। कंपनी भविष्य में लोकल प्रोडक्शन के विकल्प पर भी विचार कर रही है।
क्यों जरूरी है मस्क के लिए भारत?
यूरोप में टेस्ला (Tesla-VinFast Entry) की बिक्री लगातार गिर रही है। मई 2025 में कंपनी की बिक्री में 27.9% की गिरावट दर्ज हुई। चीनी कंपनियों की सस्ती EV के चलते मस्क के लिए भारत अब बड़ा और जरूरी बाजार बन गया है। टेस्ला ने हाल ही में भारत में कई पदों के लिए भर्तियां भी निकाली हैं, जिससे कंपनी की लॉन्ग-टर्म प्लानिंग साफ झलकती है।
विनफास्ट की तगड़ी तैयारी
वियतनाम की कंपनी VinFast भारत में अपने मॉडल्स VF6 और VF7 के साथ दस्तक (Tesla-VinFast Entry) दे रही है। कंपनी ने देश के 27 शहरों में 32 शोरूम्स की शुरुआत कर दी है और तमिलनाडु के तूतीकोरिन में 2 अरब डॉलर के निवेश से 400 एकड़ में फैक्ट्री भी लगा रही है, जिसकी सालाना प्रोडक्शन कैपेसिटी 1.5 लाख यूनिट होगी।
VF6 और VF7 की खासियत
- VF6: 59.6kWh बैटरी, 480km की रेंज, 201hp पावर, 310Nm टॉर्क। कीमत अनुमानतः ₹25-30 लाख
- VF7: दो बैटरी वेरिएंट (59.6kWh और 70.8kWh), 498km की रेंज, AWD ऑप्शन के साथ। कीमत लगभग ₹45-50 लाख
- ये दोनों इलेक्ट्रिक SUV दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता समेत कई शहरों में शोकेस की जा चुकी हैं।
टेस्ला बनाम विनफास्ट: किसकी होगी जीत?
जहां टेस्ला प्रीमियम सेगमेंट (Tesla-VinFast Entry) में उतर रही है, वहीं विनफास्ट मूल्य निर्धारण और लोकल असेंबली के जरिए आक्रामक रणनीति अपना रही है। अब देखना होगा कि भारतीय ग्राहक इन ग्लोबल EV दिग्गजों में किसे ज्यादा पसंद करते हैं।