दुल्हा- दुल्हन ने बीच मंडप किया ‘Hookah Kiss’, चारों तरफ हुआ धुआं-धुआं, देखें वीडियो

आज के समय में लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं। ऐसा ही एक वाक्या इस शादी में हुआ। दुल्हा और दुल्हन बीच मंडप में बैठ स्मोकिंग के साथ किस (Kiss) कर रहे थे।

Hookah Kiss : आज के समय में लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं। ऐसा ही एक वाक्या इस शादी में हुआ। दुल्हा और दुल्हन बीच मंडप में बैठ स्मोकिंग के साथ किस (Kiss) कर रहे थे। ये शायद इसी चाह की हद हो सकती है। जिसे इंटरनेट यूजर्स पागलपन भी कह रहे हैं। तो वहीं कुछ इसे शानदार बताकर प्रोत्साहित भी कर रहे हैं। हाल में सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक शादी के पल के वीडियो ने नई बहस छेड़ दी है।

इंटाग्राम पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी के मंडप में ही इंटीमेट हो गए। ये एक अनोखा इवेंट था, जिसे दोनों खास बनाना चाहते थे। दरअसल, उन्होंने मंडप में एक दूसरे का चुंबन (Kiss) किया, लेकिन ये कोई आम किस नहीं था। जिसमें पहले दुल्हन ने हुक्का पिया और फिर दुल्हे के साथ लिपलॉक किस किया। किस के दौरान अपने मुंह का स्मोक दुल्हे के मुंह में छोड़ दिया। इस खास किस को खूब लाइक किया जा रहा है। यूजर्स इसको लेकर अलग- अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर एक मेकअप आर्टिस्ट लाइबा वसीम (Laiba Waseem) के अकाउंट laiba._waseem से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। वीडियो को अब तक 60 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। Ads by Ads by ये वीडियो इंस्टाग्राम पर एक मेकअप आर्टिस्ट लाइबा वसीम (Laiba Waseem) के अकाउंट laiba._waseem से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। वीडियो को अब तक 60 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि एक खूबसूरत मैरून लहंगा में दुल्हन दूल्हे के बगल खड़ी है। किस करने से पहले दुल्हन हुक्का पीती है। क्लिप के अंत में दोनों धुंआ निकालते हैं।

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने इस पर कई तरह के कमेंट किए। किसी ने इसकी सराहना की कुछ इसे पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा देने वाला बताया। ऐसे पल खासकर कैथोलिक शादियों में देखने को मिलते हैं। जब इसके विरोध में कमेंट किए गए तो एक यूजर कपल के समर्थन में लिखा, “ईर्ष्या करने वाले लोग निगेटिव कमेंट्स करते हुए”। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि दोनों ने तो मंडप में ही आग लगा दी।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।
Back to top button