The Candere Hurun India: सेलिब्रिटी निवेशकों की सूची में शामिल हुई रश्मिका मंदाना और दीपिका पादुकोण

The Candere Hurun India: कैंडेरे हुरुन इंडिया ने हाल ही में देश की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी की है। इस सूची में 97 महिलाओं को शामिल किया गया है। इनमें से 38 मुंबई की हैं। सेलिब्रिटी निवेशकों की सूची में रश्मिका मंदाना और दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है।

The Candere Hurun India: उज्जवल प्रदेश डेस्क. कैंडेरे हुरुन इंडिया 2025 की ‘महिला लीडर्स की सूची’ में भारत की 97 सबसे प्रभावशाली महिलाओं को शामिल किया गया है। यह सूची विभिन्न क्षेत्रों की उन महिलाओं को मान्यता देती है जिन्होंने बिजनेस, निवेश, समाज सेवा, खेल और कला जैसे क्षेत्रों में अहम योगदान दिया है। इस प्रतिष्ठित सूची में सबसे ज़्यादा प्रतिनिधित्व मुंबई से हुआ है, जहां से 38 महिलाओं को शामिल किया गया है। वहीं, दिल्ली की 12 प्रभावशाली महिलाओं को भी इस सूची में जगह मिली है।

यह सूची 9 प्रमुख कैटेगरीज़ जैसे फर्स्ट जनरेशन वेल्थ क्रिएटर्स, सेलिब्रिटी इन्वेस्टर्स, फिलंथ्रॉपी (परोपकार), कॉर्पोरेट लीडरशिप, नेक्स्ट जनरेशन लीडर्स, स्टार्टअप फाउंडर्स, क्रिएटिव इंडस्ट्री, पॉलिसी मेकर्स और स्पोर्ट्स के आधार पर तैयार की गई है।

The Candere Hurun India: रश्मिका मंदाना और दीपिका पादुकोण बनीं सबसे चर्चित सेलिब्रिटी निवेशक

इस बार की सूची (The Candere Hurun India) में सेलिब्रिटी इन्वेस्टर्स का खास योगदान रहा है। रश्मिका मंदाना, जिनके इंस्टाग्राम पर 46.1 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, इस कैटेगरी में सबसे कम उम्र की निवेशक बनी हैं। उन्होंने अपने सेलिब्रिटी पावर का इस्तेमाल करके स्टार्टअप में निवेश किया है और अन्य सेलेब्स के लिए उदाहरण पेश किया है।

दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर (MyGlamm), आलिया भट्ट, और प्रियंका चोपड़ा जैसे नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जो यह दर्शाता है कि फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस अब बिजनेस और स्टार्टअप निवेश में भी अपना प्रभाव बढ़ा रही हैं।

देश की टॉप महिला पेशेवर: शांति एकांब्रम ने मारी बाज़ी

कोटक महिंद्रा बैंक की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर शांति एकांब्रम को इस वर्ष The Candere Hurun India में देश की नंबर 1 महिला पेशेवर के रूप में चुना गया है। उनके नेतृत्व और कॉर्पोरेट अनुभव ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है।

The Candere Hurun India: नेक्स्ट जनरेशन की सबसे प्रभावशाली महिला लीडर्स

HCL टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा को नेक्स्ट जनरेशन कैटेगरी में सबसे प्रभावशाली महिला नेता घोषित किया गया है। 43 वर्षीय रोशनी HCL टेक की अगुवाई कर रही हैं, जिसकी मार्केट वैल्यू 4.78 लाख करोड़ रुपये है।

उनके बाद दूसरे स्थान पर हैं प्रिया अग्रवाल हेब्बार, जो हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन हैं। 35 वर्षीय प्रिया की कंपनी का मार्केट कैप 1.97 लाख करोड़ रुपये है। तीसरे नंबर पर हैं निसाबा गोदरेज, जो गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की कार्यकारी चेयरपर्सन हैं और कंपनी की रणनीति को नई दिशा दे रही हैं।

Related Articles

Back to top button