नगर व क्षेत्र में लगातार ठंड ने कोहरे के साथ ही शीत लहर के चलने से तीखे तेवर दिखा रही

सीहोर
नगर व क्षेत्र में लगातार ठंड ने कोहरे के साथ ही शीत लहर के चलने से तीखे तेवर दिखा रही है, जिससे सुबह से कड़ाके की ठंड ने नागरिकों को कपकपा दिया है। न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री तक दर्ज हुआ। यह सीजन का सबसे कम तापमान है। इससे फसलों पर पाला पड़ने की आशंका भी बढ़ गई हैं।

दिनभर जल रहा अलाव
सोमवार से अचानक तापमान गिरने से लोग ठंड भगाने के लिए सुबह से शाम तक अलाव जलाकर सहारा लेते हुए नजर आए। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग ठंड से बचने के लिए अलाव के आसपास बैठकर घंटों तक ठंड का लुत्फ उटाने लगे हैं। मौसम विभआग ने आने वाले दिनों में अभी और तापमान गिरने की संभावना जताई है।
 
सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड
उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। विशेष रूप से पश्चिमी मध्य प्रदेश में दिन और रात के तापमान में सोमवार को भारी गिरावट आई। राजगढ़ में रात का तापमान 7.6°C तक गिरा, जो पचमढ़ी से भी कम था। इंदौर और भोपाल में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

आगे और बढ़ेगी ठंड
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। विशेष रूप से पश्चिमी मध्य प्रदेश में ठंड का असर ज्यादा रहेगा, और क्लाउड कवर की संभावना भी है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

कपड़ो की दुकान में लग रही भीड़
वहीं नगर में जगह-जगह गर्म कपड़ों की दुकानों पर ठंड का सामना कर रहे लोग पहुंचकर गर्म कपड़े खरीदेते हुए नजर आए। इस समय राते तो ठंडी हो रही है दिन भी अधिक ठंडे होने लगे हैं। दिन में भी सर्द हवाओं के चलने से कपकपी शरीर में बनी रहती है, जिससे नागरिक घंटों अब धूप में खड़े दिखाई देने लगे हैं। ठंड के चलते मुख्य नगर व मुख्य बाजार में इक्का दुक्का वाहन चालक ही देर रात में नजर आते हैं। वह भी अपने आप को पूरी तरह उपर से नीचे तक गर्म कपड़ों से ढंक कर ही घर से बहार निकल रहे है, जिससे ठंड से बच सके। शाम होते ही नगर का मुख्य बाजार, बस स्टैंड की दुकानें जल्दी बंद होने लगी हैं।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button