महाकुंभ में श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन और स्नान के लिए की गई सुविधाएं अनुकरणीय: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सपत्नीक प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की। पतित पावनी मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के इस दिव्य संगम में उन्होंने स्नान कर समस्त जनकल्याण एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए मंगल कामनाएं कीं।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि महाकुंभ के इस पावन अवसर पर त्रिवेणी संगम में स्नान कर अनुगृहीत हूं। यह स्थान केवल तीर्थ नहीं, बल्कि अध्यात्म, श्रद्धा और संस्कार का प्रतीक है। यहां का पवित्र जल मानव जीवन को शुद्ध और समृद्ध बनाता है। उन्होंने महाकुंभ की व्यवस्थाओं की सराहना की। लाखों श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन और स्नान के लिए की गई सुविधाएं अनुकरणीय हैं।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मां गंगा से प्रदेश की सुख-समृद्धि और नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि कुंभ के इस अवसर पर मां गंगा की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखें।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि कुंभ भारत की सांस्कृतिक धरोहर और आध्यात्मिक परंपराओं की महिमा का वाहक है, जो पूरे विश्व के नागरिकों को भारतीय आध्यात्म की शक्ति का, शांति का परिचय प्रदान करता है।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button