योजनाओं के कार्य गुणवत्ता युक्त होना चाहिए- मंत्री श्रीमती उइके

योजनाओं के कार्य गुणवत्ता युक्त होना चाहिए- मंत्री श्रीमती उइके

पीएचई और जल निगम के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

भोपाल

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने शुक्रवार को शिवपुरी जिले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने टूरिस्ट विलेज में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिले में चल रही योजनाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि हमारा उद्देश्य हर घर में नल से जल पहुंचाना है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पेयजल के लिए परेशान नहीं हो और दूर दराज से लोगों को पानी नहीं लाना पड़े। इसके लिए नल जल योजना चलाई जा रही है। जल जीवन मिशन के तहत जिले में काम जारी है। उन्होंने कहा कि काम में तेजी लाएं और सभी योजनाओं में गुणवत्तायुक्त काम होना चाहिए। विभागीय अधिकारी भी यह ध्यान रखें जिले में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करें। खराब नल जल योजनाओं की मरम्मत भी समय पर कराई जाए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, राजू बाथम भी मौजूद रहे।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button