टाटा टियागो EV पर है इतना वेटिंग पीरियड, जानें फीचर्स और डिटेल

Tata Tiago EV: टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टियागो EV पर 3 महीने तक वेटिंग पीरियड पहुंच गया है। हालांकि, देश के ज्यादातर शहरों में इसे 2 महीने के वेटिंग पीरियड के साथ खरीद सकते हैं।

Tata Tiago EV: टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टियागो EV पर 3 महीने तक वेटिंग पीरियड पहुंच गया है। जबकि देश के ज्यादातर शहरों में इस इलेक्ट्रिक कार को 2 महीने के वेटिंग पीरियड के साथ खरीद सकते हैं। टाटा के लिए टियोगा पहली ऐसी कार थी जिसे कंपनी ने पेट्रोल और CNG के साथ इलेक्ट्रिक वैरिएंट में भी लॉन्च किया था।

एक समय टियागो EV देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार भी थी। हम आपको देश के 20 पॉपुलर शहर जैसे नई दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, जयपुर, अहमदाबाद, गुरुग्राम, लखनऊ, कोलकाता, ठाणे, सूरत, गाजियाबाद, चंडीगढ़, कोयंबटूर, पटना, फरीदाबाद, इंदौर और नोएडा में इसका वेटिंग पीरियड बता रहे हैं।

टाटा टियागो EV की एक्स-शोरूम कीमतें
वैरिएंट कीमत
XE MR ₹7,99,000
XE MR ₹8,99,000
XT LR ₹9,99,000
XZ+ LR ₹10,89,000
XZ+ Tech LUX LR ₹11,39,000
XZ+ LR (7.2 kW charger) ₹11,39,000
XZ+ Tech Lux LR (7.2 kW charger) ₹11,89,000

टाटा टियागो EV की कीमतों की बात करें तो इसके XE MR वैरिएंट की कीमत 7,99,000 रुपए, XE MR वैरिएंट की कीमत 8,99,000 रुपए, XT LR वैरिएंट की कीमत 9,99,000 रुपए, XZ+ LR वैरिएंट की कीमत 10,89,000 रुपए, XZ+ Tech LUX LR वैरिएंट की कीमत 11,39,000 रुपए, XZ+ LR (7.2 kW चार्जर) वैरिएंट की कीमत 11,39,000 रुपए और XZ+ Tech Lux LR (7.2 kW चार्जर) वैरिएंट की कीमत 11,89,000 रुपए है।

टाटा टियागो EV पर वेटिंग पीरियड मई 2024
शहर टियागो EV शहर टियागो EV
नई दिल्ली 2 महीने कोलकाता 2 महीने
बेंगलुरु 2-3 महीने ठाणे 2 महीने
मुंबई 2 महीने सूरत 2 महीने
हैदराबाद 2 महीने गाजियाबाद 2 महीने
पुणे 2 महीने चंडीगढ़ 2 महीने
चेन्नई 2 महीने कोयंबटूर 2 महीने
जयपुर 1.5-2 महीने पटना 2 महीने
अहमदाबाद 2 महीने फरीदाबाद 2-2.5 महीने
गुरुग्राम 2 महीने इंदौर 2 महीने
लखनऊ 2.5 महीने नोएडा 2 महीने

टाटा टियागो EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

टाटा की सबसे सस्ती टियागो इलेक्ट्रिक कार में दो ड्राइविंग मोड मिलते हैं। ये ईवी 0 से 60 kmph की स्पीड 5.7 सेकेंड में पकड़ लेगी। इसमें 8 स्पीकर सिस्टम, रेन सेंसिंग वाइपर, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, इलेक्ट्रिक ORVMs, और बहुत फीचर्स दिए गए हैं।

Also Read: MP Breaking: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जारी किया करीना कपूर को नोटिस, जानें मामला

कंपनी के मुताबिक, टियागो EV भारत की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक हैचबैक है। टाटा ग्राहकों को टियागो इलेक्ट्रिक कार की बैटरी और मोटर्स पर 8 साल और 160,000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है। ये कार 19.2 KWh बैटरी पैक पर 250km और 24 KWh बैटरी पैक पर 315Km तक की रेंज देगी। इसे घर के 15A सॉकेट से चार्ज कर पाएंगे।

टाटा टियागो ईवी के मुख्य स्पेसिफिकेशन

चार्जिंग टाइम 3.6h-7.2 kw (10-100%)
बैटरी कैपेसिटी 24 kWh
मैक्सिमम पावर 73.75bhp
अधिकतम टॉर्क 114nm
सीटिंग कैपेसिटी 5
रेंज 315 km
बूट स्पेस 240 लीटर
बॉडी टाइप हैचबैक

टाटा टियागो ईवी के मुख्य फीचर्स

 

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button