दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भी लगा महाजाम, देखें वायरल वीडियो
Latest Viral Video: नई दिल्ली. आज के समय में आप कहीं भी चले जाएं आपको भीड़ ही भीड़ नजर आएगी, लेकिन क्या आपने कभी सोचा था कि दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भी जाम लग सकता है।
![दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भी लगा महाजाम, देखें वायरल वीडियो 1 Viral Video on Mount Everest](https://www.ujjwalpradesh.com/wp-content/uploads/2024/05/Viral-Video-on-Mount-Everest.webp)
Latest Viral Video: नई दिल्ली. आज के समय में आप कहीं भी चले जाएं आपको भीड़ ही भीड़ नजर आएगी, लेकिन क्या आपने कभी सोचा था कि दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भी जाम लग सकता है। यदि आप सोच रहे थे कि ऐसा हो ही नहीं सकता तो आप गलत हैं।
पिछले कुछ वर्षों में एवरेस्ट पर पर्वतारोहियों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है जिसके चलते वहां भी भीड़भाड़ और जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो इस दावे की पुष्टि करते हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में साफ दिख रहा है कि सैकड़ों पर्वतारोही एक-दूसरे के पीछे लाइन में खड़े दिख रहे हैं, मानो वे किसी व्यस्त शहर की सड़क पर हों।
Everest; the highest, the dirtiest and the most controversial place on Earth.
Humans bypassing corpses, leaving people dying, ignoring help cries, making it dirtiest place with pollution & human wastes ; all for the glory of summit.
When will it stop?! #StopCommercialAlpinism pic.twitter.com/Yahobk9c5F— The Northerner (@northerner_the) May 25, 2024
कुछ लोगों ने इन तस्वीरों को देखकर यह बात कही है कि लोगों ने तो दादर स्टेशन बना दिया। कुछ लोगों का कहना है कि इतनी ऊंचाई और मुश्किल रास्ते पर भी इतनी भारी भीड़ कैसे जमा हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में एवरेस्ट पर कई दुर्घटनाएं भी हुई हैं। जिनमें बर्फ के टुकड़े का गिरना और चढ़ाई करने वालों के बीच हाथापाई भी शामिल है।
इन प्रकार की दुर्घटनाओं में एक ब्रिटिश पर्वतारोही, एक केन्याई और एक नेपाली पर्वतारोही की जान भी चली गई है। एक गाइड भी लापता है। ब्रिटिश पर्वतारोही डेनियल पैटरसन और उनके नेपाली गाइड पास तेन्जी शेरपा 21 मई को बर्फ गिरने के बाद से लापता हैं। कई वीडियो सामने आए हैं जो दिखाते हैं कि दुर्घटना से पहले ही रास्ते पर बहुत भीड़ थी।
Also Read: Delhi Fire: दिल्ली अग्निकांड में 7 नवजातों समेत 10 की मौत
इतनी भीड़ का नतीजा यह हुआ है कि यहां पर्वतारोहियों को डेथ जोन (8,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाला क्षेत्र) में ज्यादा समय तक रुकना पड़ता है। कम ऑक्सीजन के कारण, ऊंचाई वाली बीमारी और हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ जाता है। एवरेस्ट पर कुछ समय पहले हिंसक झड़प हुई थी। यह घटना भीड़भाड़ और बढ़ते तनाव का परिणाम थी। पर्वतारोहियों की बढ़ती संख्या से पहाड़ों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
Also Read: MP Breaking: युवक को चोरी के आरोप में रस्सी से बांधकर पीटा, देखें वायरल वीडियो
अब ऐसे में सवाल है कि क्या एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए परमिट की संख्या सीमित नहीं की जानी चाहिए। अनुभवहीन पर्वतारोहियों को रोकना नहीं चाहिए। पर्यटन कंपनियों को बेहतर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा उपायों का पालन नहीं करना चाहिए। साथ ही साथ इस बात को भी समझने की जरूरत है कि एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ना एक सम्मान की बात है, न कि दिखावे का।
महिलाओं के सामने अंडरवियर में बैठा था दारोगा, हुआ लाइन हाजिर, देखें वायरल वीडियो