आज है योगिनी एकादशी, इन चीजों का दान करने से नहीं होती कभी पैसों की कमी
Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है साथ ही इस दिन घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे उसके लिए भी उपाय किए जाते हैं। योगिनी एकादशी का व्रत करने से समस्त पापों का नाश होता है और श्री हरि भगवान की कृपा भी बनी रहती है।

Yogini Ekadashi: उज्जवल प्रदेश डेस्क. एकादशी व्रत को हिंदू धर्म में बहुत महत्व दिया जाता है। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi) कहते हैं। योगिनी एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है साथ ही इस दिन घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे उसके लिए भी उपाय किए जाते हैं। योगिनी एकादशी का व्रत करने से समस्त पापों का नाश होता है और श्री हरि भगवान की कृपा भी बनी रहती है।
वर्ष 2025 में योगिनी एकादशी का व्रत 21 जून शनिवार को रखा जाएगा। योगिनी एकादशी के दिन दान पुण्य का विशेष महत्व होता है। इस दिन दान करना बहुत लाभकारी माना गया है। जानते हैं इस दिन किन उपाय और दान को करने से मां लक्ष्मी और विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।
कपड़ों का करें दान
योगिनी एकादशी के दिन आप कपड़ों का दान कर सकते हैं। इस दिन कोशिश करें और नए कपड़े जरूरतमंदों को दान में दें अन्यथा किसी ब्रह्मण को दान दें। कोशिश करें इस दिन पीले रंग के वस्त्र ही दान में दें। विष्णु भगवान का प्रिय रंग पीला है, इसीलिए इस दिन इस रंग के वस्त्र दान में देने से उनकी कृपा बनी रहती है और घर-परिवार में खुशहाली आती है।
जल का करें दान
योगिनी एकादशी का व्रत हर साल जून या जुलाई के महीने में पड़ता है। इस दौरान गर्मी बहुत अधिक होती है। कोशिश करें इस दौरान लोगों को जल पिलाएं, पियाऊ लगवाएं, लोगों को भरा घड़ा दान में दें, अन्यथा घर आए किसी भी व्यक्ति को पानी जरूर पूछें, ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है। प्यासे को पानी पिलाना बहुत शुभ माना गया है। ऐसा करने से श्री हरि नारायण की कृपा बनी रहती है।
अन्न का करें दान
योगिनी एकादशी के दिन अन्न के दान विशेष महत्व है। इस दिन गेंहू, चावल, दाल, फल का दान करें। कोशिश करें दान उन लोगों को करें जिनको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत या आवश्यकता होती है। ऐसा करने से विष्णु जी प्रसन्न होते हैं और आपके घर में अन्न की कभी कमी नहीं होने देते।
तुलसी की करें पूजा
योगिनी एकादशी के दिन तुलसी माता की पूजा भी जरूर करें। ऐसा करने से विष्णु जी के साथ-साथ लक्ष्मी माता का भी आशीर्वाद मिलता हैय। इस दिन तुलसी के पौधे पर दीपक जरूर जलाएं और जल दें।