UP News: AKHILESH YADAV बोले- सपा-कांग्रेस साथ लड़ेगी विधानसभा चुनाव

UP News: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन बरकरार है। विधानसभा चुनाव 2027 को उसके साथ में ही लड़ेंगे।

UP News: उज्जवल प्रदेश, लखनऊ. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपना रूख साफ कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि इंडिया गठबंधन बरकरार है। उसी में सपा और कांग्रेस (SP-Congress) साथ में (Together) विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) लड़ेंगे।

सपा प्रमुख के इस बयान से से न सिर्फ गठबंधन की एकजुटता का संकेत मिला है, बल्कि आने वाले चुनावी समीकरणों को लेकर भी बड़ा संदेश गया है। प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कानपुर के सीएमओ के तबादले को लेकर योगी सरकार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “पहले डिप्टी सीएम और आउटगोइंग सीएम के बीच टकराव था, अब तो सब एक-दूसरे से टकरा रहे हैं। कोई कूटा जा रहा है और जो मौजूदा सीएम हैं, वो खुद जा रहे हैं। भाजपा वाले पीडीए को न्याय नही देने दे रहे है।”

उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी चौंकाने वाले आरोप लगाए। कहा कि दवा के नाम पर कोयले का घोल पिलाया जा रहा है और गलत इंजेक्शन से मौतें हो रही हैं। सपा मुखिया ने बुनकरों की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बुनकरों को अत्याधुनिक सुविधाएं दी जानी चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री को उनकी समस्याओं की समझ नहीं है। सपा बुनकरों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार के नीतियों पर सभी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक 20% भी गेहूं की खरीद नहीं की है। मुख्यमंत्री हवाई यात्रा के जरिये मक्के की फसल देखने जा रहे हैं, जबकि किसानों का सामना करने से बच रहे हैं। वहीं, एक दिन पहले अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए सवाल उठाया था कि सरकार बताए कि सिपाहियों की भर्ती में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की संख्या कितनी है और उनकी हकमारी कौन कर रहा है।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और… More »

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button