UP News: कार डीलर ने घर में अकेली महिला से तमंचा दिखाकर किया RAPED

UP News: कार डीलर आरोपी ने महिला को घर में अकेला पाकर तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर तीन साल तक अलग-अलग होटलों में बुलाकर उसका यौन उत्पीड़न करता रहा।

UP News: उज्जवल प्रदेश, मुरादाबाद. मुरादबाद में महिला (Woman) के साथ तमंचे के दम पर दुष्कर्म (RAPED) करने का मामला सामने आया है। कार डीलर (Car Dealer) आरोपी ने महिला को घर में अकेला पाकर तमंचा (At Gunpoint) दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर तीन साल तक अलग-अलग होटलों में बुलाकर उसका यौन उत्पीड़न करता रहा।

महिला ने डीआइजी से मामले की शिकायत की, जिसके बाद मझोला पुलिस सक्रिय हुई। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। मामले की जांच चल रही है। महिला ने बताया कि वह सिविल लाइंस क्षेत्र के एक मुहल्ले में रहती है। तीन साल पहले पति एक कार खरीदना चाहते थे। उन्होंने बरेली के एक डीलर से संपर्क किया। उसने कार दिखाई भी, लेकिन वह पसंद नहीं आई। उसके बाद उन्होंने अपना मन बदल लिया। डीलर इस दौरान लगातार कॉल कर परेशान करता रहा। वह दूसरी कार दिखाने का दबाव बना रहा था। मना करने बाद भी वह मुरादाबाद आ गया।

महिला को अकेला पाकर दुष्कर्म

उसने मुरादाबाद आकर घर पता कर लिया। इस दौरान पति घर पर नहीं थे। उसने अपनी पहचान बताई। मैंने कहा भी कि पति घर पर नहीं हैं। ऐसे में आप बाद में आना, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं था। एक चाय के बहाने घर में आ गया। घर में कोई न होने का मौका पाकर उसने तमंचा दिखाकर मुझे जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद मेरे साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मुझे ब्लैकमेल करने के लिए अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके सहारे वह मुझे लगातार धमकाता रहा। उसने कई बार शहर के अलग-अलग होटलों में मुझे तीन साल तक बुलाया। मेरे साथ इस दौरान जबरदस्ती यौन संबंध बनाए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला

महिला की शिकायत पर मझोला थाना पुलिस ने शनिवार को आरोपी नितेश गंगवार निवासी आजाद नगर कालोनी लोधीपुर बहेडी जनपद बरेली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button