UP News: लखनऊ में घर में बने चर्च में धर्मांतरण पर लोगों ने किया हंगामा
UP News: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार के भरवारा स्टेट के पास एक मकान में संचालित हो रहे चर्च में 50 से अधिक लोगों के जमा हुए। कॉलोनी के लोगों ने यहां पर धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा और नारेबाजी की।

UP News: उज्जवल प्रदेश, लखनऊ. राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार के भरवारा स्टेट के पास एक मकान में संचालित हो रहे चर्च में 50 से अधिक लोगों के जमा हुए। कॉलोनी के लोगों ने यहां पर धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा और नारेबाजी की।
मौके पर एडीसीपी ईस्ट पंकज कुमार, एसीपी विभूतिखंड राधा रमण भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और चर्च में मौजूद 20 लोगों को थाने ले गए। भाजपा कार्यकर्ता अधिवक्ता बीके ओझा ने हिंदुओं के धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए मकान को सील करने और ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, चर्च की तरफ से मौजूद मोरिस कुमार ने धर्म परिवर्तन के आरोप को गलत बताया। उनका कहना है कि रविवार की वजह से सभी लोग प्रार्थना के लिए जमा हुए थे। दर्जनों लोगों ने हमला बोल दिया।
धर्म परिवर्तन नहीं चलेगा 📢
लखनऊ के गोमती नगर विस्तार भरवारा में धर्म परिवर्तन की सूचना पर स्थानीय लोगों का हंगामा
धर्म परिवर्तन के नाम पर शहर का माहौल खराब करने वालो पर कार्रवाई होनी चाहिए
शहर की गंगा जमुना तहजीब बनी रहेगी 🫂@lkopolice @Lko_VivekSharma @SinghSingh078 pic.twitter.com/XiOZRLbagQ
— Asif Ahmad 🇮🇳🇮🇳 (@Asif_Lucknawi) February 9, 2025