Upcoming Mahindra EV Cars: वर्ष 2025 की शुरुआत में ही नई EV कार लेकर आएगा महिंद्रा एंड महिंद्रा
Upcoming Mahindra EV Cars: महिंद्रा ने हाल में अपनी 2 बॉर्न इलेक्ट्रिक एसयूवी कार एक्सईवी 9ई और बीई 6 को लॉन्च किया। अब जल्द ही 2025 में वह अपनी कुछ और नई इलेक्ट्रिक कार लेकर आने की तैयारी में है।
Upcoming Mahindra EV Cars: उज्जवल प्रदेश, मुंबई. देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक महिंद्रा एंड महिंद्रा एक के बाद एक बड़े धमाके कर रही है। महिंद्रा ने हाल में अपनी 2 बॉर्न इलेक्ट्रिक एसयूवी कार एक्सईवी 9ई (XEV 9e) और बीई 6 (BE 6) को लॉन्च किया। अब जल्द ही 2025 में वह अपनी कुछ और नई इलेक्ट्रिक कार (New Electric Car) लेकर आने की तैयारी में है।
महिंद्रा मार्केट में टाटा पंच इलेक्ट्रिक व्हीकल (Tata Punch EV) जैसी एंट्री लेवल कार को टक्कर देने के लिए अपनी ईवी (EV) ला सकती है। ये उसकी यूवी 3एक्सओ (XUV 3XO EV) का इलेक्ट्रिक वर्जन हो सकती है। इस कार की टेस्टिंग होते हुए कई जगह स्पॉट किया गया है। इसे कंपनी अपनी मौजूदा इलेक्ट्रिक कार यूवी 400 (XUV 400) से कम की रेंज में लॉन्च कर सकती है। इसके 2025 की शुरुआत में ही आने की संभावना है।
बॉर्न इलेक्ट्रिक की एनाउंसमेंट के वक्त महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार को भी शोकेस किया था। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी एक्सयूवी 700 (XUV 700 EV) का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च कर सकती है। महिंद्रा ने हाल में जो इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है, एक्सईवी 9ई (XEV 9e) और बीई 6 (BE 6), ये दोनों ही कार भारत में लॉन्च हुई अब तक की शानदार इलेक्ट्रिक कारों में से एक है।
कंपनी ने एक्सईवी 9ई (XEV 9e) को 21.90 लाख रुपए और बीई 6 (BE 6) को 18.90 लाख रुपए में लॉन्च की है। इन कारों में बेहतरीन सस्पेंशन, एडवांस एडीएएस और 500 किमी से अधिक की सिंगल चार्ज रेंज ऑफर की जा रही है। इनमें कई अनोखे फीचर जैसे ऑटो पार्क, एमएआईए नाम का इंटीग्रेटेड एआई भी दिया जा रहा है।
Also Read: DA Hike : कर्मचारियों-पेंशनरों को मिला नए साल का तोहफा, जनवरी से बढ़कर आएगी सैलरी
Mahindra XUV 4XO EV / XEV 4e
- यह कार मार्च 2025 में लांच हो सकती है।
- इस कार की कीमत लगभग 16 लाख रुपये हो सकती हैं।
- इस कार में 34.5 kWh और 39.5 kWh बैटरी पैक ऑप्शन देखने के लिए मिल सकता है।
- इसमें XUV 3XO जैसे फीचर्स और डिजाइन देखने के लिए मिल सकते हैं।
Mahindra XEV 7e
- Mahindra XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्शन XEV 7e मार्च 2025 में लांच हो सकती है।
- इस कार की कीमत लगभग 21 लाख रुपये हो सकती हैं।
- इसका डिजाइन और इंटीरियर तकरीबन XEV 9e जैसा हो सकता है।
- XEV 9e की तरह ही तीन स्क्रीन वाली लेआउट, मल्टी-ज़ोन AC और प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स देखने के लिए मिल सकते हैं।
- इसमें 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक ऑप्शन दिया जा सकता है, जो करीब 650 किमी तक का रेंज दे सकें।
Mahindra Production-Spec BE 07
- Mahindra BE 07 मॉडल को अगस्त 2025 में लांच कर सकती है।
- इस कार की कीमत लगभग 30 लाख रुपये हो सकती हैं।
- इसका डिजाइन 2022 में पेश किए गए BE 07 कॉन्सेप्ट जैसा ही होगा।
- इसमें XEV 9e जैसा ही पावरट्रेन देखने के लिए मिल सकता है।
8th Pay Commission: अब सरकारी कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी हो जाएगी 51000 रुपए, जानें क्या हैं मामला