UPI Down: Paytm, PhonePe और Google Pay पर नहीं हो रही पेमेंट

UPI Down: प्रदेश के भोपाल समेत दिल्ली-NCR के कई शहरों में सोमवार शाम को Unified Payments Interface (UPI) की सर्विस अचानक ठप पड़ गईं। इस दौरान बहुत से यूजर्स UPI पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं।

UPI Down: उज्जवल प्रदेश डेस्क. प्रदेश के भोपाल समेत दिल्ली-NCR के कई शहरों में सोमवार शाम को Unified Payments Interface (UPI) की सर्विस अचानक ठप पड़ गईं। इस दौरान यूजर्स UPI पेमेंट नहीं कर पा रहे थे। इसका असर Paytm, PhonePe और Google Pay यूजर्स पर देखने को मिला है। वेबसाइट Downdetector ने भी इस आउटेज की जानकारी दी थी।

आपको बता दें कि Downdetector से पता चलता है कि आउटेज की शुरुआत करीब सोमवार शाम को हुई और कुछ ही समय में सैकड़ों लोगों ने रिपोर्ट दर्ज की। इस दौरान कई यूजर्स ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और UPI Down को लेकर पोस्ट किया। बहुत से यूजर्स ने पेमेंट ना कर पाने के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए हैं। जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल को भी UPI की सर्विस डाउन हुईं थीं। इस दौरान भी इसका असर बहुत से लोगों पर पड़ा था। अब ठीक एक महीने बाद यानी आज 12 मई को UPI की सर्विस एक बार फिर ठप हो गईं।

सोशल मीडिया पर UPI Down के शेयर हुए पोस्ट

UPI Down को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत से यूजर्स ने पोस्ट किया। इस दौरान उन्होंने पेमेंट ना होने पर स्क्रीनशॉट्श को भी शेयर किया। यहां आप नीचे वह स्क्रीनशॉट्स भी देख सकते हैं। कई लोगों को UPI Down की वजह से परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

बताते चलें कि मार्च में UPI के करीब 18।3 बिलियन ट्रांजैक्शन हुए।जबकि फरवरी में यह संख्या 16।11 बिलियन्स ट्रांजैक्शन की थी। इन ट्रांजैक्शन की वैल्यू करीब 24।77 लाख करोड़ रुपये थी। यह वैल्यू भारत की डिजिटल पेमेंट्स पर निर्भरता को दिखाती है।

क्या होता है UPI?

UPI का पूरा नाम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस है। यह एक पेमेंट ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम है और इसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा डेवलप किया गया है। UPI यूजर्स को फोन से बैंक खातों के बीच तुरंत पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देता है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button