UPSC ने जारी किया CSE का फाइनल Result, देखें टॉपर लिस्ट
UPSC CSE Final Result 2024 declared : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट ( UPSC Civil Services Result 2024 ) जारी कर दिया है। शक्ति दुबे ने टॉप किया है।

UPSC CSE Final Result 2024 declared : उज्जवल प्रदेश डेस्क. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट ( UPSC Civil Services Result 2024 ) जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। 17 अप्रैल 2025 तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू चले थे।
इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 7 जनवरी 2025 से हुई थी। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2845 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1132 पदों पर भर्ती निकाली थी। पहले मूल नोटिफिकेशन में भी 1056 वैकेंसी ही थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1132 कर दिया गया।
UPSC Topper 2024 : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के टॉपर
- 0240782 शक्ति दुबे
- 0101571 हर्षिता गोयल
- 0867282 डोंगरे अर्चित पराग
- 0108110 शाह मार्गी चिराग
- 0833621 आकाश गर्ग
- 0818290 कोमल पुनिया
- 6902167 आयुषी बंसल
- 6613295 राज कृष्ण झा
- 0849449 आदित्य विक्रम अग्रवाल
- 5400180 मयंक त्रिपाठी
- 8200949 एट्टाबॉयिना साई शिवानी
- 5809367 आशी शर्मा
- 5912548 हेमन्त
- 0818331 अभिषेक वशिष्ठ
- 1010403 बन्ना वेंकटेश
- 6907627 माधव अग्रवाल
- 0810414 संस्कृति त्रिवेदी
- 2604936 सौम्या मिश्रा
- 0833456 विभोर भारद्वाज
- 2200688 त्रिलोक सिंह
Result Direct Link = Result Direct Link
IAS, IPS समेत किस सर्विस में कितनी वैकेंसी
रिक्तियों में आईएएस की 180 वैकेंसी हैं जिसमें 73 पद अनारक्षित हैं। 24 एससी, 13 एसटी, 52 ओबीसी और 18 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। वहीं आईपीएस की 150 वैकेंसी हैं जिसमें 60 पद अनारक्षित हैं। 23 पद एससी, 10 एसटी, 42 ओबीसी और 15 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आईएफएस की बात करें तो इस सर्विस के तहत सीएसई 2024 से 55 पद भरे जाएंगे। 23 पद अनारक्षित हैं। 9 पद एससी, 5 पद एसटी, 13 ओबीसी, 5 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं।
सर्विस वाइज वैकेंसी, देखें ब्योरा
- भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)- 180
- भारतीय विदेश सेवा (IFS)- 55
- भारतीय पुलिस सेवा (IPS)- 155
- इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप ए- 20
- इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप ए- 25
- इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप ए- 24
- इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस, ग्रुप ए- 7
- इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस, ग्रुप ए- 6
- इंडियन इनफॉर्मेशन सर्विस, ग्रुप ए- 37
- इंडियन पोस्टल सर्विस, ग्रुप ए- 8
- इंडियन पी एंड टी अकाउंट्स एंड फाइनांस सर्विस, ग्रुप ए- 21
- इंडियन रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस, ग्रुप ए- 19
- इंडियन रिवेन्यू सर्विस (कस्टम्स एंड इनडायरेक्ट टैक्स), ग्रुप ए- 96
- इंडियन रिवेन्यू सर्विस (इनकम टैक्स), ग्रुप ए- 180
- इंडियन ट्रेड सर्विस, ग्रुप ए (ग्रेड 3)- 12
- इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS), ग्रुप ए- 150
- आर्म्ड फोर्सेस हेडक्वार्टर्स सिविल सर्विस, ग्रुप बी (सेक्शन ऑफिसर्स ग्रेड)- 41
- दिल्ली, अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप, दमन दीव, दादर नागर हवेली सिविल सेवा (DANICS), ग्रुप बी- 16
- दिल्ली, अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप, दमन दीव, दादर नागर हवेली पुलिस सेवा (DANIPS), ग्रुप बी- 79
- पॉन्डिचेरी सिविल सर्विस (PONDICS), ग्रुप बी- 3
- पॉन्डिचेरी पुलिस सर्विस (PONDIPS), ग्रुप बी- 3
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे नीचे बताए गए तरीके से चेक कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
- इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए ‘What’s New’ सेक्शन में जाएं
- इसके बाद आपको UPSC CSE Final Result 2024 लिंक पर क्लिक करें
- इतना करते ही आपकी स्क्रीन पर UPSC CSE Final Result 2024-25 का पीडीएफ फाइल खुल जाएगी
- अब आप पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं
- इसके बाद आप यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट 2024 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें
इन पदों पर होता है सेलेक्शन
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपीएससी देश की कठिन परीक्षा में से एक है। हर वर्ष लाखों की संख्या में कैंडिडेट्स इसमें शामिल होते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए कैंडिडेट्स इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (IAS), भारतीय पुलिस सर्विसेज (IPS) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (IFS) के लिए चुने जाते हैं। रिजल्ट के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।