Vande Bharat Express: 5 वंदे भारत ट्रेन होंगी लॉन्च, जानें किस रुट पर चलेंगी

Vande Bharat, Indian Railways: अब न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी वंदे भारत ट्रेन चलेगी। इसके बाद, पटना-रांची रूट पर वंदे भारत की शुरुआत होने की संभावना है और जून माह के आखिरी तक कम-से-कम पांच वंदे भारत ट्रेनें लॉन्च होंगी। पुरी से हावड़ा रूट की वंदे भारत ट्रेन तो 15 मई को ही लॉन्च की जा सकती है।

Vande Bharat, Indian Railways: नई दिल्ली. देश में एक के बाद एक कई वंदे भारत ट्रेनें अब तक लॉन्च हो चुकी हैं। हाल के दिनों में वंदे भारत ट्रेनों की लॉन्चिंग में तेजी आई है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल समेत कई राज्यों में पहली बार वंदे भारत की सौगात मिली है। देशभर में विभिन्न नए रूटों पर यात्री और वंदे भारत का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे यात्रियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। रेलवे की ओर से खुशखबरी मिलने जा रही है। दरअसल, जून महीने के आखिरी तक कम-से-कम पांच वंदे भारत ट्रेनें लॉन्च होंगी। पुरी से हावड़ा रूट की वंदे भारत ट्रेन तो 15 मई को ही लॉन्च की जा सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पुरी-हावड़ा वंदे भारत के बाद न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी वंदे भारत ट्रेन चलेगी। इसके बाद, पटना-रांची रूट पर वंदे भारत की शुरुआत होने की संभावना है। गुवाहाटी वाली वंदे भारत ट्रेन नॉर्थईस्ट की पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। इससे वहां के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मिलेगी।

वहीं, पुरी-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की डिटेल्स की बात करें तो यह पुरी, ओडिशा से सुबह 5.50 बजे चल सकती है और फिर हावड़ा से दोपहर दो बजे वापसी करने के लिए चलने के आसार हैं। इसके बाद यह गाड़ी शाम साढ़े सात बजे पुरी पहुंचेगी। ओडिशा सरकार ने हाई स्पीड ट्रेन को भुवनेश्वर-हैदराबाद, पुरी-रायपुर और पुरी-हावड़ा रूट पर भी चलाने की मांग की है।

ALSO READ: कृषि को आवासीय या व्यावसायिक भूमि में परिवर्तित कराने लगेगी दोगुनी फीस

ट्रायल रन के दौरान हावड़ा-पुरी रूट की वंदे भारत ट्रेन ने खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, जयपुर-क्योंझर रोड, कटक, भुवनेश्वर, खुर्द पर स्टॉपेज लिया। यहां ट्रेन दो मिनट तक रुकी। बता दें कि पिछले महीने ही पीएम मोदी ने कई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है।

ALSO READ: कमलनाथ बना रहे चार प्रदेश अध्यक्षों के साथ मप्र को फ़तेह करने का प्लान

मध्य प्रदेश से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई, जबकि राजस्थान और केरल को भी वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिली। इस ट्रेन के जरिए न सिर्फ यात्रियों के समय में बचत हो रही है, बल्कि उन्हें कम रुपये में ही हवाई जहाज जैसी सुविधाएं भी मिल रही हैं। आने वाले समय में कई नए रूटों पर वंदे भारत ट्रेनें दिखाई दे सकती हैं।

MP News: कर्नाटक में हार के बाद भाजपा का मप्र में फोकस, योजनाओं की समीक्षा करेंगी BJP

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button