Vastu Tips: घर में रोजाना जलायें कपूर, धन प्राप्ति के बनेंगे योग

Vastu Tips: पूजा पाठ में कपूर (Camphor) का उपयोग करने से कई तरह की व्याधियां खत्म हो जाती हैं। सुबह और शाम के समय पूजा के दौरान कपूर जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश और घर में सुख समृद्धि का प्रवेश होता है।

Vastu Tips: हिन्दू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना को विधिपूर्वक किया जाता है, जिससे जीवन सफल हो सके। ज्योतिष की मानें तो पूजा-पाठ में विशेष चीजों को शामिल न करने से साधक को शुभ फल प्राप्त नहीं होता है। रोजाना आरती के दौरान कपूर जलाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में कपूर (Camphor Ke Upay) से संबंधित कई उपायों के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि इन उपायों को सही तरीके से करने से साधक को परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

ऐसे करें कपूर से उपाय

Camphor Ke Upay : अगर आपके काम बनते बनते बिगड़ जाते हैं तो ऐसे में आपको परेशान होने की अब जरूरत नहीं है। इस समस्या में आप कपूर के उपाय के द्वारा इस परेशानी को आसानी से दूर कर सकते हैं। ऐसे में आप रोजाना घर में सुबह – शाम को कपूर (Camphor Remedies) जलाएं। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से वातावरण शुद्ध रहता है। घर में उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। इसके अलावा घर में सुख-शांति का प्रवेश होता है।

स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खत्म होती हैं

रोजाना पूजा घर मे कपूर जलाने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी खत्म होता है। इसके प्रयोग से घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी वास होता है। तंत्र शास्त्र के अनुसार कपूर के टोटके काफी लाभदायी भी होते हैं। इनके उपाय से घर में सुख-शांति का वास होता है और अचानक धन प्राप्ति के योग बनने शुरू होने लगते हैं। हालांकि इनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है फिर भी ये लोग इनका प्रयोग करते हैं।

गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखें

Camphor Ke Upay : ज्योतिष के अनुसार तंत्र शास्त्र के अनुसार, गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रख दें। फिर शाम के समय फूल में एक कपूर जला दें और फूल को देवी दुर्गा को चढ़ा दें। इससे आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी और आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। यह कार्य आप कभी भी शुरू करके कम से कम 43 दिनों तक जरूर करें। अगर आप यह कार्य नवरात्रि के दौरान करेंगे तो इसके और सकारात्मक प्रभाव आपको देखने को मिलेंगे।

सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश

शास्त्रों में बताया गया है कि कपूर को हर रोज देवी-देवताओं को सामने जलाने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। सुबह और शाम के समय पूजा के दौरान कपूर जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और घर का वास्तु भी बना रहता है। इससे घर में सभी सदस्यों को रोगों से मुक्ति मिलती है और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

कपूर को घी में भिगोकर जलाएं

Camphor Ke Upay : अपने घरों में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए हर रोज सुबह-शाम कपूर को घी में भिगोकर जलाएं और पूरे घर में उसकी खुशबू को फैलाएं जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम होता है और इससे घर में हमेशा सुख-शांति का वास होगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

दांपत्य जीवन खुशहाल होता है

यदि पति-पत्नी के बीच तनाव व अनबन रहती है तो कपूर का यह उपाय कारगर साबित होगा। इसके लिए पत्नी रात को पति के तकिए के नीचे कपूर को रख दें फिर सवेरे जल्दी उठकर बिना किसी टोक के उसे जला दें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में हमेशा प्रेम बना रहेगा और शांति रहेगी।

अनहोनी का डर नहीं रहता

कूपर का प्रयोग अगर हम ज्योतिष के अनुसार करते हैं तो दुर्घटना का डर रहता है तो आप रात को हनुमान चालिसा का पाठ करें और कपूर जाएं। हालांकि जिस घर में सुबह-शाम कपूर जलता हो, वहां ऐसी किसी भी प्रकार की अनहोनी का डर नहीं रहता।

वातावरण शुद्ध हो जाता है

रोजाना कपूर जलाने से किसी भी प्रकार का भय नहीं रहता है। इस बात को वैज्ञानिक भी मानने लगे हैं। वैज्ञानिक रिसर्च में भी पता चला है कि हर रोज कपूर जलाने से और इसकी सुगंध से आसपास मौजूद हानिकारक जीवाणु, विषाणु आदि बीमारी फैलाने वाले जीव नष्ट हो जाते हैं और वातावरण शुद्ध हो जाता है और कभी भी बीमारी का भय भी नहीं रहता है।

नोट: उज्जवल प्रदेश न्यूज पोर्टल इन बातों की पुष्टि नहीं करती है कृप्या इन उपायों को प्रयोग करने से पहले ज्योतिष शास्त्र के गुरुओं से संपर्क करें।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button