Vastu Tips: कूलर, पंखा का संबंध है चंद्रमा और राहु से, वास्तु के अनुसार करें इनका चयन

Vastu Tips: कूलर और पंखे का अपना एक अलग महत्व है। इन्हें किस दिशा में और कहां रखना है यह वास्तु बताता है। वास्तु की मानें तो सिल्वर, क्रीम या सफेद रंग का कूलर घर के लिए ज्यादा शुभ होता है।

Vastu Tips: उज्जवल प्रदेश डेस्क. कूलर और पंखे का अपना एक अलग महत्व है। इन्हें किस दिशा में और कहां रखना है यह वास्तु बताता है। वास्तु की मानें तो सिल्वर, क्रीम या सफेद रंग का कूलर घर के लिए ज्यादा शुभ होता है। बता दें कि गर्मी के सीजन में हर कोई ठंडक तलाशता है और गर्मी से बचने की कोशिश करता है। जहां ज्योतिष शास्त्र में कूलर से बुध, शनि, चंद्रमा और राहु ग्रह का संबंध माना गया है, वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार कूलर को रखने के भी कुछ जरूरी नियम या दिशा भी बताई गईं हैं।

कूलर को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें

वास्तु की मानें तो वायु और चंद्रदेव की दिशा वायव्य कोण है। वास्तु की मानें तो कूलर को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं घर में रखे कूलर की दिशा के साथ ही उसका सही ढंग से काम करना भी जरूरी है। मतलब कूलर की मोटर या पंखा सही काम करना चाहिए।

कूलर के रंग का भी रखें ध्यान

बाजार से कूलर पंखा खरीदते समय उसके रंग का भी अपना महत्व होता है। जहां एक ओर गहरे नीले, लाल या सलेटी रंग के कूलर को रखना सही है तो वहीं सिल्वर, क्रीम या सफेद रंग का कूलर घर के लिए बेहद लाभदायी होता है।

कूलर इन दिशाओं में रखें

वास्तु की मानें तो कूलर को जहां तक हो सके दक्षिण-पूर्व दिशा में रख रहे हैं तो कूलर पर गुलाबी रंग करवा कर भी से रख सकते हैं। इसके अलावा साथ ही पश्चिम दिशा में रखे हुए कूलर के पानी में नीले रंग के क्रिस्टल डालकर रखने से वास्तु दोष दूर होने की मान्यता है।

पूजा घर में रखें मोर पंख, फिजूली खर्च में आएगी कमी

वास्तु की मानें तो यदि जताक पूजा घर में मोर के पंख रखते हैं तो इससे आपकी फिजूलखर्ची में बहुत ज्यादा कमी आती है और धन वृद्धि के योग बनते हैं।

देवी और देवताओं का रहता है वास

ज्योतिष की मानें तो आपके घर में मोर पंख होता है तो इससे धन की देवी माता लक्ष्मी और विद्या की देवी माता सरस्वती बेहद खुश होती हैं और आपके घर में वास करती हैं।

नोट: हम इन सभी बातों की पुष्टि नहीं करते। अमल करने से पहले संबंधित विषय विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button