Vastu Tips: अगर आपको रहता है हमेशा तनाव तो घर में रखें इस रंग की वस्तुएं, मिलेगा लाभ
Vastu Tips: कलर का महत्व अपनी अपनी जगह ठीक है। हर कलर का अपना अलग महत्व होता है। वहीं अगर हमेशा तनाव में रहते हैं तो नीले कलर को अपनायें। घर में नीले कलर की वस्तुयें रखें जिससे आपकी बार बार उस पर नजर जाए।

Vastu Tips: उज्जवल प्रदेश डेस्क. कलर का महत्व अपनी अपनी जगह ठीक है। हर कलर का अपना अलग महत्व होता है। वहीं अगर हमेशा तनाव में रहते हैं तो नीले कलर को अपनायें। घर में नीले कलर की वस्तुयें रखें जिससे आपकी बार बार उस पर नजर जाए। नीला रंग शांति, सद्भाव, और आत्मविश्वास का प्रतीक है। यह रंग दिमाग को शांत रखने में मदद करता है और आपका फ़ोकस बढ़ाता है। इसलिए, आप दिन की शुरुआत शांति और संतुलन के साथ करने के लिए नीला रंग पहन सकते हैं।
रंगों से पता चलता है आपके गुण
Astro Effect Of Blue Colour : छोटे से बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को अपने हिसाब से कई तरह के कलरफुल कपड़े पहनते हैं , लेकिन लाल हो, पीला हो, नीला हो, काला हो, हरा हो या सफेद, हर ज्योतिष शास्त्र में किसी न किसी रंग का अपना अलग विशेष महत्व होता है। हम यदि किसी खास रंग को पसंद करते हैं तो आपको उसका गुण पता होना बेहद जरूरी है। कहते हैं कि काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक होता है, वहीं ऐसे में यदि काला कलर ज्यादा ही पसंद है तो डार्क ब्लू कलर पहनना चाहिए।
गहरा नीला रंग आकर्षण पैदा करता है
ज्योतिष के अनुसार नीले रंग के कपड़े को पहले रंग का पूरक होता है, जो आपके आत्मविश्वास को और बढ़ाता है। यही नहीं सभी प्रकार के रंगों में लाल रंग के बाद यदि किसी रंग को प्रभावशाली माना गया है तो वह नीला रंग है। नीला मतलब शांति, आंतरिक शांति या आध्यात्मिक सिद्धि की पूजा में भी नीले रंग का उपयोग किया जाना। यह एक गहरा रंग है, जो आकर्षण पैदा करता है।
ज्योतिष के अनुसार नीला रंग शनि का रंग है
अगर ज्योतिष शास्त्र में नीले रंग को शनि का पसंदीदा बताया गया है तो वहीं इसको लेकर कहा जाता है कि यदि सपने में भी कोई महिला या पुरुष नीले रंग का कपड़ा पहनना सोच ले तो उसके जीवन के लिए कल्याणकारी होता है। इसे विकास का रंग भी कहा जाता है, जिसे पहनने से सभी प्रकार की समृद्धि बनी रहती है।
हमारे भरोसे को बढ़ाता है नीला रंग
कहा जाता है कि नीला रंग को पहनने वाले लोगों पर ईमानदारी और भरोसे का ज्यादा प्रभाव होने लगता है। यही कारण है कि कॉरपोरेट से जुड़े लोग इस रंग की ड्रेस में नजर आते हैं।। बता दें कि शरीर में यह कलर ज्यादा चुभता नहीं है, जिससे आंखों के लिए आरामदायक और ठंडक देने वाला भी होता है।
आपका तनाव दूर रहेगा और आप रिलेक्स फील करेंगे
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो नीले रंग को शांति और चिंतनशीलता से भी हम जोड़कर देखते हैं। अक्सर नीला रंग इंसानी दिमाग को शांति भी देता है। साथ ही उसे किसी चीज के बारे में गहराई से सोचने के लिए भी प्रेरित करता है। आप अगर हमेशा तनाव में रहते हैं, तो नीले रंग की चीजों को अपने घर में जगह जरूर दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार नीला रंग विशुद्ध चक्र (throat chakra) को संतुलित रखने में आपकी मदद करता है।
विशुद्ध चक्र संचार और नीले रंग के पर्दे, फर्नीचर या फिर कोई और नीले रंग की घर में चीजें
माना जाता है कि अगर हम अपने जिंदगी में नीले रंग को किसी भी रूप में जगह देते हैं, तो इससे आपकी बातचीत करने और अभिव्यक्ति की क्षमता और ज्यादा मजबूत होती है, इसलिए घर में लिखने-पढ़ने वाली जगहों पर नीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।
वास्तु के अनुसार नीला रंग उत्तर और पूर्व दिशाओं को संतुलित करता है तो वहीं वास्तु शास्त्र में इन दिशाओं को पॉजिटिव एनर्जी से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि अगर आप घर की इन दिशाओं में नीले रंग के पर्दे, फर्नीचर या फिर कोई और नीले रंग की चीजें रखते हैं, तो आपके जीवन में पॉजिटिव एनर्जी आती है।
नोट: हम इन सभी बातों की पुष्टि नहीं करते। अमल करने से पहले संबंधित विषय विशेषज्ञ से संपर्क करें।