Vastu Tips: यह बर्तन भी चमका सकते हैं आपका भाग्य
Vastu Tips: मिट्टी के बर्तन भी आपका भाग्य चमकाने में पूरी ताकत रखते हैं। ये बर्तन घर में सकारात्मकता लाते हैं तो वहीं पूजा पाठ में इन बर्तनों का विशेष महत्व है।

Vastu Tips: उज्जवल प्रदेश डेस्क. मिट्टी के बर्तन भी आपका भाग्य चमकाने में पूरी ताकत रखते हैं। ये बर्तन घर में सकारात्मकता लाते हैं तो वहीं पूजा पाठ में इन बर्तनों का विशेष महत्व है। बता दें कि मिट्टी के बर्तनों को बहुत पवित्र माना गया है। सदियों पहले मिट्टी के बने बर्तनों में खाना बनाया व खाया जाता था।
वास्तु की मानें तो घर में रखे मिट्टी के बर्तन एक तरफ जहां आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं तो वहीं इनके घर या ऑफिस में होने से गुडलक, धन-वैभव, सफलता सब कुछ हासिल किया जा सकता है। सबसे बड़ी बात ये है कि पूजा घर से लेकर विवाह के मौके पर पूजा के लिए इस्तेमाल किए जानें वाले सभी बर्तन मिट्टी के होते हैं।
टूटे फूटे बर्तन न रखें, ये लाती है गरीबी
इस बात का ध्यान रखें कि आपके घर में टूटे फूटे बर्तन घर में न हों। ऐसा होने पर ये घर में दरिद्रता लाते हैं। आपके घरों में उपयोग होने वाले बर्तन हमारे जीवन स्तर की तरफ इशारा करते हैं। इसी कारण इन दिनों सुंदर डिजाइन वाले बर्तनों का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है। इसी चलन के कारण कई घरों में पुराने या टूटे-फूटे बर्तनों को संभालकर स्टोर रूम में रख दिया जाता है, जो कि वास्तु की दृष्टि से बहुत अशुभ है तथा इसे वास्तु विज्ञान में एक दोष की भांति देखा जाता है।
दरिद्रता का निवास होता है
वास्तु की मानें तो राहू ग्रह अशुभता का परम सूचक है। जहां लाल किताब में हमेशा से ही इस बात पर जोर दिया जाता है कि घरों में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए और न ही कभी ऐसे बर्तनों में भोजन करना चाहिए। घर में जो व्यक्ति टूटे-फूटे बर्तनों में खाना खाता है उससे धन की देवी लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं।
वास्तु दोष का परिहार हो जाता है
अगर आपको अपने घर से टूटे-फूटे, खंडित, दरार पड़े हुए तथा बेकार बर्तनों को हटा देना चाहिए। इससे वास्तु दोष खत्म हो जाता है तथा घर में लक्ष्मी पुनः वास करती हैं। इन बर्तनों में खाना खाने से हमारी जीवनशैली नकारात्मक बनती है। जैसे बर्तनों में हम भोजन करते हैं हमारा स्वभाव और स्वास्थ्य भी वैसा ही बन जाता है। इसी वजह से अच्छे और साफ बर्तनों में भोजन करें।
घड़े में रखा पानी पीना चाहिए
वास्तु की मानें तो उत्तर पूर्व दिशा में मिटटी के घड़े में पानी भरकर रखें इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा तेजी से दूर हो जाती है। सेहत के लिहाज से देखा जाए तो और भी फायदेमंद है। वास्तु के अनुसार अगर कोई तनाव या फिर किसी मानसिक समस्या का शिकार है तो उसे घड़े में रखा पानी पीना चाहिए।
नोट: हम इन सभी बातों की पुष्टि नहीं करते। अमल करने से पहले संबंधित विषय विशेषज्ञ से संपर्क करें।