Vastu Tips: राम दरबार की पूजा करने से खुलता है मोक्ष का द्वार

Vastu Tips: मोक्ष की इच्छा चाहने वाले लोग पूर्व दिशा में राम दरबार की मूर्ति लगाएं इसके साथ ही पूर्व दिशा की दीवार पर ऊंचाई में भी राम दरबार को लगा सकते हैं। भूलकर भी दक्षिण दिशा में श्रीराम दरबार न लगाएं।

Vastu Tips: उज्जवल प्रदेश डेस्क. मोक्ष की इच्छा चाहने वाले लोग पूर्व दिशा में राम दरबार की मूर्ति लगाएं इसके साथ ही पूर्व दिशा की दीवार पर ऊंचाई में भी राम दरबार को लगा सकते हैं। भूलकर भी दक्षिण दिशा में श्रीराम दरबार न लगाएं। बता दें कि जिस घर में श्रीराम की पूजा की जाती हैं।

वहां अनैतिकता, अधर्म और अन्याय का कोई स्थान होता ही नहीं है। वास्तु की मानें तो घर में श्रीराम जी फोटो लगाने से घर में पॉजिटिव ऊर्जा का घर में संचार होता है। वहीं, अगर घर में राम दरबार रखें तो घर से न मात्र गृह क्लेश दूर होता है बल्कि विाकस के मार्ग भी खुलने लग जाते हैं।

यह है भगवान राम के दरबार का महत्व

ज्योतिष के अनुसार राम दरबार को घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दरबार में राम जी, सीता जी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, बजरंगवली जी, सूर्य देव, देवी अन्नपूर्णा, देवी भगवती, शिवलिंग और गणेश एक साथ होते हैं। इसके साथ ही, सप्त मंडप में महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य मुनि, शबरी, अहिल्या और निषाद राज भी विराजमान होते हैं।

राम दरबार को घर में रखने से यह होता है लाभ

ज्योतिष के अनुसार जिस घर में राम दरबार होता है, वहां शांति और सकारात्मकता का वास लगातार बना रहता है। राम दरबार यानी श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की एक साथ मूर्ति। वास्तु की मानें तो यह सिर्फ एक मूर्ति नहीं, बल्कि एक ऊर्जा है। यह घर में प्रेम और एकता फैलाती है। कहते हैं कि इनकी पूजा करने से मोक्ष का रास्ता खुलता है।

घर में राम दरबार की मूर्ति 3 फीट से कम न हो

इस बात का विशेष ध्यान दें कि भगवान राम की फोटो पूर्व दिशा में लगानी चाहिए । इसके साथ ही पूर्व दिशा की दीवार पर ऊंचाई में भी राम दरबार को लगा सकते हैं। दक्षिण दिशा में भूलकर भी राम दरबार न लगाएं। राम दरबार की मूर्ति आकार में छोटी नहीं होनी चाहिए बल्कि कम से कम 3 फीट की होनी चाहिए।

राम दरबार की मूर्ति कैसी होनी चाहिए

वास्तु की मानें तो राम दरबार की मूर्ति खंडित न हो । राम दरबार की मूर्ति पीतल, तांबे या फिर चांदी की की होनी चाहिये। पत्थर की राम दरबार की मूर्ति खंडित होने का भय अधिक रहता है क्योंकि राम दरबार की मूर्ति से अगर किसी एक देवी-देवता की मूर्ति भी खंडित हो जाती है, तो ऐसी मूर्ति को घर में नहीं रखा जाना चाहिए।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button