मुंबई की सड़कों पर दिखी VinFast की eSUV, फेस्टिव सीजन में होगी लॉन्च, भारत में टेस्टिंग शुरू

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अब वियतनाम की मशहूर कंपनी विनफास्ट भी इसमें उतरने जा रही है। कंपनी की VF6 इलेक्ट्रिक SUV को मुंबई की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि इसे इसी साल फेस्टिव सीजन में लॉन्च किया जाएगा।

VinFast eSUV: उज्जवल प्रदेश डेस्क. विनफास्ट ने अपनी VF6 इलेक्ट्रिक SUV की भारत में टेस्टिंग शुरू कर दी है। यह कार मुंबई समेत अन्य महानगरों में देखी गई है। कंपनी फेस्टिव सीजन में इसकी लॉन्चिंग की तैयारी में है। VF6 को 450KM की रेंज, 7 एयरबैग और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स के साथ लाया जाएगा।

वियतनाम की ऑटो कंपनी विनफास्ट ने भारत में VF6 इलेक्ट्रिक SUV की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसे हाल ही में मुंबई की सड़कों पर देखा गया। कंपनी चार्जिंग नेटवर्क की संगतता जांच रही है और भारतीय जरूरतों के अनुसार फीचर्स में बदलाव कर रही है। लॉन्चिंग फेस्टिव सीजन में संभावित है।

मुंबई में दिखी VinFast VF6 इलेक्ट्रिक SUV

वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी विनफास्ट ने भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी शुरू कर दी है। कंपनी की पहली कार VF6 इलेक्ट्रिक SUV को हाल ही में मुंबई में टेस्टिंग के दौरान देखा गया। यह पहली बार है जब विनफास्ट की कोई कार भारत में सार्वजनिक रूप से नजर आई है।

कंपनी भारत में दो मॉडल-VF6 और VF7-के साथ एंट्री की योजना बना रही है। सूत्रों की मानें तो यह कारें भारत के अलग-अलग महानगरों में टेस्ट की जा रही हैं। इस टेस्टिंग का उद्देश्य है, भारत में मौजूद थर्ड पार्टी EV चार्जिंग नेटवर्क के साथ गाड़ियों की संगतता का मूल्यांकन करना।

चार्जिंग नेटवर्क के साथ हो रहा मूल्यांकन

विनफास्ट की गाड़ियां भारत में उपलब्ध चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर से कितनी अच्छी तरह जुड़ पाती हैं, इसका परीक्षण किया जा रहा है। कंपनी का उद्देश्य भारतीय बाजार की चुनौतियों को समझना और उसी के अनुसार अपनी गाड़ियों को अनुकूल बनाना है। इसके लिए मुंबई समेत अन्य महानगरों में रियल-वर्ल्ड रेंज और परफॉर्मेंस का आकलन हो रहा है।

भारत में लॉन्चिंग की पूरी तैयारी

कंपनी इस साल फेस्टिव सीजन के दौरान भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसकी पुष्टि खुद विनफास्ट ने की है। भारत में कंपनी अपनी चार्जिंग सॉल्यूशन सब्सिडियरी V-Green के साथ कदम रखेगी। V-Green 60kW से लेकर 300kW तक की क्षमता वाले DC फास्ट चार्जर उपलब्ध कराएगी। भारत में टाटा पावर जैसी प्रमुख चार्जिंग नेटवर्क कंपनियों के साथ सहयोग की घोषणा भी हो चुकी है। इससे यह स्पष्ट है कि कंपनी भारतीय बाजार में सिर्फ गाड़ियां ही नहीं, बल्कि पूरी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इकोसिस्टम के साथ उतरना चाहती है।

भारतीय जरूरतों के अनुसार बदलाव

विनफास्ट भारत में अपने दोनों मॉडल- VF6 और VF7- में कुछ जरूरी बदलाव करेगी ताकि ये स्थानीय ड्राइविंग कंडीशन और ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरे उतर सकें। कंपनी 5-स्टार भारत NCAP सेफ्टी रेटिंग पाने के लिए काम कर रही है। इन इलेक्ट्रिक SUVs में 7 एयरबैग्स स्टैंडर्ड होंगे। इसके अलावा, लेवल-2 ADAS तकनीक दी जाएगी जिससे कार सेफ्टी और ड्राइविंग एक्सपीरियंस दोनों बेहतर होगा। भारत में दाएं हाथ से ड्राइव की व्यवस्था को देखते हुए कंपनी दो प्लांट-एक भारत और दूसरा इंडोनेशिया-में निर्माण कर रही है।

VF6 और VF7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

  • VF6 और VF7 दोनों ही 5-सीटर इलेक्ट्रिक SUVs हैं। इंटरनेशनल मार्केट में VF6 को 75.3 kWh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है जो एक बार चार्ज करने पर करीब 450 किलोमीटर की रेंज देती है।
  • VF7 मॉडल में दो विकल्प मिलते हैं- सिंगल और डुअल मोटर सेटअप। सिंगल मोटर वर्जन फ्रंट-व्हील ड्राइव है और यह 201 bhp की पावर और 310 Nm का टॉर्क देता है। वहीं, डुअल मोटर वर्जन ऑल-व्हील ड्राइव है, जो 348 bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • इन दोनों वेरिएंट्स में बैटरी पैक समान है, लेकिन डुअल मोटर सेटअप वाली गाड़ी की रेंज थोड़ी कम यानी 431 किलोमीटर तक है। यह सभी गाड़ियां DC फास्ट चार्जर से 35 मिनट में 10% से 70% तक चार्ज हो सकती हैं।

शानदार इंटीरियर और टेक्नोलॉजी

इन गाड़ियों में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस फीचर्स दिए गए हैं। VF6 में 15-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। VF7 में एडवांस फीचर्स के साथ हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं, जिन्हें एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें ऑप्शनल लाउंज सीट्स भी हैं। इसके अलावा, VF7 में 15.6 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और ADAS सेफ्टी सूट मौजूद है।

भारत के लिए बड़ा कदम

VinFast की भारत में एंट्री से इलेक्ट्रिक कार बाजार में प्रतिस्पर्धा और बढ़ेगी। जहां पहले से ही टाटा, महिंद्रा, एमजी और हुंडई जैसी कंपनियां मौजूद हैं, वहीं अब एक नई अंतरराष्ट्रीय कंपनी की एंट्री से ग्राहकों को और ज्यादा विकल्प मिलेंगे। इसका असर न सिर्फ कार की कीमतों पर पड़ेगा, बल्कि तकनीकी स्तर पर भी कंपनियों को और बेहतर फीचर्स लाने के लिए प्रेरित करेगा।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार… More »

Related Articles

Back to top button