Weekly Horoscope 09 To 15 June 2025: पढ़ें मेष से लेकर मीन का साप्ताहिक राशिफल

जाने आने वाले Saptahik Rashifal 2025 के बारे में । 09 To 15 June 2025 Weekly Horoscope | Weekly Horoscope 09 To 15 June 2025 in hindi | Rashifal Weekly in hindi | 12 राशियों का राशिफल

Weekly Horoscope 09 To 15 June 2025 in Hindi | Saptahik Rashifal : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए ये हफ्ता कैसा रहेगा? आइए आप को विस्तृत में बताते है साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal)।

Weekly Rashifal 2025 Hindi | Horoscope 09 To 15 June 2025

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal, Leo Weekly, Aries Horoscope, Virgo Horoscope, Pisces Horoscope, Cancer Horoscope, Libra Weekly, Taurus Weekly Horoscope, Gemini, Scorpio, Rashifal Weekly

मेष राशि ♈(Aries)

इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए जीवन का हर क्षेत्र थोड़ा संघर्षपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों या सीनियर के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, जिससे आपका मन अशांत रह सकता है। विरोधियों की गतिविधियों से सतर्क रहना होगा, क्योंकि वे आपकी मेहनत को नजरअंदाज करवाने की कोशिश कर सकते हैं। योजनाएं समय पर पूरी नहीं होने से मन में बेचैनी रहेगी और आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें, क्योंकि खर्च अचानक बढ़ सकते हैं और बजट गड़बड़ा सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से पेट और रक्त से जुड़ी परेशानियां दोबारा उभर सकती हैं, इसलिए खानपान का विशेष ध्यान रखें। रिश्तों में भी संवाद की कमी से दूरी बढ़ सकती है, खासकर जीवनसाथी या प्रेमी के साथ। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

इस सप्ताह वृष राशि के जातकों के लिए करियर और कारोबार की शुरुआत अपेक्षा से धीमी और कम फलदायक रहेगी। घर और बाहर दोनों जगह कार्यभार के चलते मानसिक तनाव बना रहेगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे करने के लिए आलस्य और अभिमान को त्याग कर कड़ी मेहनत करना आवश्यक होगा। यदि आप धैर्य रखें तो सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्य सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों को सामान्य फल प्राप्त होगा। जो लोग रोजी-रोजगार या उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें शुभ समाचार के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी महिला मित्र या जीवनसाथी की सलाह मददगार साबित होगी। कारोबार में लाभ की संभावना बढ़ेगी, हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं। रिश्तों में तालमेल बनाए रखना आवश्यक है। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। इस सप्ताह अभिमान और आवेश में आकर निर्णय लेने से बचें। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें क्योंकि तनाव के कारण अनिद्रा या सिरदर्द हो सकता है।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला फलदायक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में लंबी या छोटी यात्रा हो सकती है, जिसमें सेहत और सामान का विशेष ध्यान रखना होगा। खानपान और दिनचर्या पर सतर्कता आवश्यक है, अन्यथा पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिनके लिए उधार लेना पड़ सकता है। कारोबार में मंदी का असर दिख सकता है। सप्ताह के अंत तक कार्य में धीमी प्रगति और आंशिक लाभ की संभावना रहेगी। संबंधों में आलोचनाओं से बचें, परिजन और मित्रों के साथ मेलजोल बनाए रखें। किसी विवाद में फंसने से बचें, क्रोध और जल्दीबाजी से दूर रहें।

कर्क राशि ♋(Cancer)

इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों के लिए सामान्य फलदायक रहेगा। जोश में आकर जल्दबाजी न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में भूमि, भवन या वाहन पर बड़ा खर्च हो सकता है। सप्ताह के मध्य में मित्रों या सरकारी संपर्कों से लाभप्रद योजना का अवसर मिलेगा पर निवेश से पहले पूरी जानकारी और सलाह लें। विदेश शिक्षा या कारोबार से जुड़े लोग शुभ समाचार की उम्मीद कर सकते हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध अत्यंत शुभ रहेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, प्रेम-प्रसंग सुखद होंगे। बड़े निवेश या वित्तीय फैसलों में सोच-समझकर कदम उठाएं।

सिंह राशि ♌(Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत धीमी प्रगति के साथ हो सकती है, लेकिन उत्तरार्ध में कार्य मन मुताबिक सफल होंगे। भूमि या भवन से जुड़ी समस्या चिंता का कारण बन सकती है, लेकिन परिजन और शुभचिंतक साथ देंगे। मध्य सप्ताह में बड़े लेनदेन से वित्तीय स्थिति अस्थिर हो सकती है, पर अंत में धन प्राप्ति होगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे और नये कार्य योजना बनाएंगे। रिश्तों में सहयोग और प्रेम रहेगा, दांपत्य जीवन मधुर होगा। आवेग में कोई बड़ा निर्णय न लें, मित्रों से सलाह लें।

कन्या राशि ♍(Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह कभी सुखद, कभी चुनौतीपूर्ण रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्य और पारिवारिक समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन बुजुर्गों की सलाह से समाधान संभव होगा। कारोबार में खर्च अधिक रह सकता है, और विरोधी सक्रिय रहेंगे। पुराने रोग उभर सकते हैं। ऋण, शत्रु और रोगों से सावधानी रखें। प्रेम-प्रसंग में गलतफहमियों से बचें। परिवार में छोटे भाई-बहनों की भावनाओं का सम्मान आवश्यक है। स्वास्थ्य और वित्त पर विशेष ध्यान दें, विवादों से बचें।

तुला राशि ♎(Libra)

इस सप्ताह तुला राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। आपके साथ गुप्त शुभता बनी रहेगी और आप अपने कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। व्यापारी वर्ग को कारोबार में लाभ होगा, लेकिन जोखिम वाले निवेश से बचें। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का भरपूर समर्थन मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता संभव है। सप्ताह के अंत तक परिवार और मित्रों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। घरेलू महिलाओं के लिए यह सप्ताह खास शुभ रहेगा। वित्तीय मामलों में विवेक से निर्णय लें।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आय के साधन बनेंगे, पर खर्च अधिक रह सकते हैं जिससे मन अशांत रहेगा। करियर और कारोबार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचना चाहिए। किसी निकट व्यक्ति से धोखे की संभावना बनी रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। सप्ताह के अंत तक कार्य में मनचाही प्रगति न हो पाने से हताशा हो सकती है। स्वास्थ्य विशेष ध्यान देने की जरूरत है, मानसिक तनाव से बचें। क्रोध और जल्दबाजी से बचें।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। करियर-कारोबार और परिवार के बीच संतुलन साधने में दिक्कत आ सकती है। परिवार में विवाद की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त बोझ आएगा, जिसके लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शत्रु पक्ष से दूरी बनाकर रखें। वाद-विवाद से बचें और अपने कार्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी की सलाह इस सप्ताह विशेष लाभदायक रहेगी। विवादों से दूर रहें और विनम्रता बनाए रखें।

मकर राशि ♑(Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ मिलेगा। आलस्य त्यागकर मेहनत करें। सप्ताह की शुरुआत में लाभदायक योजना में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहभागिता के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध सुखमय रहेंगे और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। इस सप्ताह आलस्य का त्याग करें और अवसर का सदुपयोग करें।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतनी होगी और फिजूलखर्ची से बचना आवश्यक है। सप्ताह की शुरुआत से धन का सही प्रबंधन करना जरूरी होगा। सप्ताह के मध्य में भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए लोगों के बहकावे में आकर निर्णय न लें। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर में बदलाव और स्थानांतरण के योग बन रहे हैं जो लाभकारी साबित होंगे। धार्मिक कार्यों में भागीदारी का अवसर मिलेगा। रिश्तों में सामान्यता बनी रहेगी लेकिन स्त्रियों के साथ बातचीत में सावधानी रखें। आर्थिक और सामाजिक मामलों में संतुलन बनाए रखें।

मीन राशि ♓(Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पिछले सप्ताह से बेहतर रहेगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे और घर-परिवार से भरपूर समर्थन मिलेगा। मित्रों और सहयोगियों की सलाह लाभदायक रहेगी। व्यापारी वर्ग बाजार की तेजी का लाभ उठा सकेगा। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने कर्ज से मुक्ति के योग हैं। राजनीतिक और सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक समस्याओं का समाधान संभव होगा। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार और मित्रों के साथ सामंजस्य बनाए रखें।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार… More »

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button