GWALIOR में धोखेबाज WIFE को रंगे हाथ पकड़ा तो LOVER के साथ मिलकर पति पर चढ़ा दी CAR

GWALIOR में बेवफा पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को कुचलकर मारने का प्रयास किया। दोनों ने पीड़ित को 50 मीटर तक घसीटा और जान लेने की कोशिश की।

GWALIOR: उज्जवल प्रदेश, ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर (GWALIOR) से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेवफा (Cheating) पत्नी (Wife) ने अपने पति (Husband) के साथ मिलकर अपने पति को कुचलकर मारने का प्रयास किया। दोनों ने पीड़ित को 50 मीटर तक घसीटा और जान लेने की कोशिश की। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे पर कैद हो गई।

पहले तो पुलिस को यह मामला हिट एंड रन का लगा,लेकिन पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद पूरा सीन ही बदल गया। पति को गंभीर चोटें आई हैं। घटना 21 मार्च को ग्वालियर शहर के झांसी रोड पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत हुई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अनिल ने अपनी पत्नी रजनी पाल और उसके प्रेमी मंगल सिंह कुशवाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई,जिसके बाद इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया। उसने आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी।

खबरों के मुताबिक,अनिल पाल घर से ही स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। उन्होंने 2016 में रजनी पाल से शादी की थी। दंपति के तीन बच्चे हैं -दो बेटियां और एक बेटा। सब कुछ सामान्य लग रहा था, तभी कुछ दिनों से रजनी अक्सर झगड़ों का बहाना बनाकर अपने मायके जाने लगी। अनिल को शक हुआ और उसे रजनी के अपने मामा के पड़ोसी मंगल सिंह कुशवाह के साथ लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंध के बारे में पता चला, जो कथित तौर पर उनकी शादी से पहले शुरू हुआ था।

20 मार्च को रजनी पेट दर्द की शिकायत करते हुए घर से निकली और कहा कि वह इलाज के लिए जा रही है। जब वह शाम 6 बजे तक नहीं लौटी, तो अनिल उसकी तलाश में गया और उसे बस स्टैंड पर एक नीली ब्रेज़ा कार से उतरते हुए देखा। जब अनिल ने रंगेहाथ पकड़ कर (Caught) उनका सामना करने और गाड़ी रोकने की कोशिश की, तो धोखेबाज पत्नी और प्रेमी (Lover) ने कथित तौर पर उसे जानबूझकर उसके ऊपर कार चढ़ाकर (Ran Over Car) कुचल दिया और सड़क पर घसीटा।

राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया और अनिल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। ठीक होने के बाद,उसने अधिकारियों से संपर्क किया और CCTV फुटेज जमा करते हुए न्याय की मांग की। जांच और फुटेज की पुष्टि के बाद,पुलिस ने पुष्टि की कि यह घटना वास्तव में हत्या का प्रयास थी। एक महीने की तलाश के बाद,ग्वालियर पुलिस ने रजनी और मंगल सिंह कुशवाह दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और अब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और… More »

Related Articles

Back to top button