World Environment Day: क्या है इस बार का संदेश? जानिए इतिहास और पर्यावरण बचाने के तरीके
World Environment Day: हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, लेकिन यह दिन सिर्फ एक तारीख नहीं बल्कि चेतावनी है. तेजी से बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, जंगलों की कटाई और प्लास्टिक के इस्तेमाल ने पृथ्वी को बुरी तरह प्रभावित किया है।

World Environment Day: उज्जवल प्रदेश डेस्क. हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, लेकिन यह दिन सिर्फ एक तारीख नहीं बल्कि चेतावनी है—एक ऐसा अलार्म जो हमें याद दिलाता है कि अगर अभी भी नहीं संभले तो भविष्य संकट में पड़ सकता है। तेजी से बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, जंगलों की कटाई और प्लास्टिक के इस्तेमाल ने पृथ्वी को बुरी तरह प्रभावित किया है। नतीजा ये है कि आज हम शुद्ध हवा में सांस नहीं ले पा रहे, पानी की कमी का सामना कर रहे हैं और मौसम का चक्र पूरी तरह गड़बड़ा चुका है।
पर्यावरण क्या है और क्यों जरूरी है?
पर्यावरण (World Environment Day) केवल पेड़-पौधों तक सीमित नहीं है। इसमें हवा, पानी, मिट्टी, जानवर, पक्षी और इंसानों समेत हर वह चीज शामिल होती है जो हमें घेरती है। एक संतुलित और साफ-सुथरा पर्यावरण न केवल इंसानों के लिए, बल्कि सभी जीवों के लिए स्वस्थ जीवन का आधार है। लेकिन समय के साथ हम इस संतुलन को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
World Environment Day की शुरुआत कैसे हुई?
World Environment Day की शुरुआत 1972 में हुई, जब संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में 119 देशों ने भाग लिया और पर्यावरण के संरक्षण पर गंभीर चर्चा की गई। इसके बाद 1974 में पहली बार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। तभी से यह वर्ष एक नये विषय के साथ मनाया जाता है।
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम और उद्देश्य
World Environment Day 2025 की थीम है “Beat Plastic Pollution” यानी प्लास्टिक प्रदूषण को हराना। इस थीम के जरिए दुनियाभर के लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि प्लास्टिक का अत्यधिक इस्तेमाल किस तरह धरती और जीवन को नुकसान पहुंचा रहा है। इस वर्ष का उद्देश्य है लोगों को प्लास्टिक के विकल्प अपनाने, रिसायक्लिंग को बढ़ावा देने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना।
क्यों जरूरी है यह दिन?
आज जब ग्लोबल वॉर्मिंग, क्लाइमेट चेंज, ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन और प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन गंभीर समस्या बन चुके हैं, तो ऐसे में World Environment Day हमें जागरूक करता है कि पर्यावरण संरक्षण सिर्फ सरकार या कंपनियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर एक व्यक्ति का कर्तव्य है। यह दिन एक मौका है जब हम संकल्प ले सकते हैं कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर हम बड़े असर डाल सकते हैं।
Environment को बचाने के लिए क्या कर सकते हैं?
- प्लास्टिक की जगह कपड़े या जूट के बैग का इस्तेमाल करें।
- घर और ऑफिस में पानी व बिजली की बर्बादी रोकें।
- हर साल कम-से-कम एक पेड़ जरूर लगाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
- घर पर कचरा छांटना शुरू करें—सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करें।
- सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाएं।