WPL 2023 Opening Ceremony : WPL 2023 का हुआ रंगारंग आगाज

WPL 2023 Opening Ceremony : विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का रंगारंग आगाज हो चुका है। सीजन का पहला मैच गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार को खेला जाएगा।

WPL 2023 Opening Ceremony : विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का रंगारंग आगाज हो चुका है। सीजन का पहला मैच गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार को खेला जाएगा। लेकिन मुकाबला शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी में हिप-हॉप सिंगर एपी ढिल्लों, बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और कृति सेनन ने अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता।

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मुंबई इंडियंस, गुजरात जाएंट्स, यूपी वॉरियर्स, दिल्ली कैपिटल विमेंस और रॉयल चैलेंजर्स विमेंस की टीमें शामिल है। विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में 20 लीग मैच खेले जाएंगे, जबकि दो प्लेऑफ होंगे। 23 दिनों के दौरान महिला खिलाड़ी अपना पूरा दमखम लगाएंगी। टूर्नामेंट में चार डबल हेडर होंगे। पहला डबल हेडर 5 मार्च, दूसरा 18, तीसरा 20 और चौथा 21 मार्च को होगा। जिस दिन डबल हेडर होगा, उस दिन पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से होगा।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button