WPL 2023 schedule : महिला प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी, देखें कहां होगा फाइनल

WPL 2023 schedule : वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2023 का ऑक्शन सोमवार को समाप्त हुआ, जिसके बाद बीसीसीआई ने मंगलवार को नए टूर्नामेंटा के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है।

WPL 2023 schedule : नई दिल्ली. वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2023 का ऑक्शन सोमवार को समाप्त हुआ, जिसके बाद बीसीसीआई ने मंगलवार को नए टूर्नामेंटा के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट में पांच टीम- मुंबई इंडिंयस, गुजरात जायंट्स, यूपी वॉरियर्स, रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स उतरेंगी, जिनकी आपस में भिड़ंत होगी। सभी मैच मुंबई के दो मैदानों पर आयोजित होंगे। लीग की शुरुआत चार मार्च से डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगी। पहले मैच में गुजरात और मुंबई की टक्कर होगी। वहीं, फाइनल 26 मार्च को खेला जाएगा, जिसका आयोजन ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा।

डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन में कुल 20 लीग मैच और 2 प्लेऑफ मैच होंगे, जो 23 दिनों की दौरान में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में चार डबल हेडर होंगे। पहला डबल हेडर पांच मार्च, दूसरा 18, तीसरा 20 और चौथा 21 मार्च को होगा। जिस दिन डबल हेडर होगा, उस दिन पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से होगा। वहीं, अन्य मैच शाम को साढ़े सात बजे से होंगे। डब्ल्यूपीएल 2023 का एलिमिनेटर मुकाबला 24 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

गौरतलब है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान और स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना डब्ल्यूपीएल नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने तीन करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा। मंधाना का बेस ब्राइस 50 लाख था। उनके लिए मुंबई इंडियंस ने भी बोली लगाई लेकिन बाजी आरसीबी के हाथ लगी।

हालांकि, मुंबई की टीम भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपने साथ जोड़ने में सफल रही। मुंबई ने हरमनप्रीत को एक करोड़ 80 लाख रुपये में लिया। उनका बेस प्राइस भी 50 लाख था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर और इंग्लैंड की नताली साइवर को 3.2 करोड़ रुपये मिले। गार्डनर को गुजरात और साइवर को मुंबई ने खरीदा।

विमेंस प्रीमियर लीग का शेड्यूल | WPL Schedule 2023

तारीख मैच समय स्टेडियम
4 मार्च GG vs MI 7:30 PM डीवाई पाटिल
5 मार्च RCB vs DC 3:30 PM ब्रेबोर्न
5 मार्च UPW vs GG 7:30 PM डीवाई पाटिल
6 मार्च MI vs RCB 7:30 PM ब्रेबोर्न
7 मार्च DC vs UPW 7:30 PM डीवाई पाटिल
8 मार्च GG vs RCB 7:30 PM ब्रेबोर्न
9 मार्च DC vs MI 7:30 PM डीवाई पाटिल
10 मार्च RCB vs UPW 7:30 PM ब्रेबोर्न
11 मार्च GG vs DC 7:30 PM डीवाई पाटिल
12 मार्च UPW vs MI 7:30 PM ब्रेबोर्न
13 मार्च DC vs RCB 7:30 PM डीवाई पाटिल
14 मार्च MI vs GG 7:30 PM ब्रेबोर्न
15 मार्च UPW vs RCB 7:30 PM डीवाई पाटिल
16 मार्च DC vs GG 7:30 PM ब्रेबोर्न
18 मार्च MI vs UPW 3:30 PM डीवाई पाटिल
18 मार्च RCB vs GG 7:30 PM ब्रेबोर्न
20 मार्च GG vs UPW 3:30 PM ब्रेबोर्न
20 मार्च MI vs DC 7:30 PM डीवाई पाटिल
21 मार्च RCB vs MI 3:30 PM डीवाई पाटिल
21 मार्च UPW vs DC 7:30 PM ब्रेबोर्न
24 मार्च एलिमिनेटर 7:30 PM डीवाई पाटिल
26 मार्च फाइनल 7:30 PM ब्रेबोर्न

WPL 2023 Teams and Owners

Team Name Owner City Captain Amount
Mumbai Indians Reliance Industries Mumbai Harmanpreet Kaur INR 912.99 Cr
Gujarat Giants Adani Group Ahmedabad TBA INR 1289 Cr
Delhi Capitals JSW–GMR Delhi TBA INR 810 Cr
Royal Challengers Bangalore Diageo Bengaluru TBA INR 901 Cr
UP Warriorz Capri Global Lucknow TBA INR 757 Cr

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button