Xiaomi AI Glasses लांच, 12MP कैमरा और बड़ी बैटरी लाइफ के साथ धमाकेदार एंट्री
Xiaomi AI Glasses गुरुवार को चीन में Xiaomi AI Glasses का लांच हुआ है। Vela OS और Snapdragon AR1+ चिप उन्हें संचालित करते हैं। 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा, रियल-टाइम ट्रांसलेशन, ऑब्जेक्ट रिकग्निशन और 8.6 घंटे की बैटरी लाइफ इस डिवाइस की विशेषताएं हैं। आइए जाने इस गजेट की पूरी जानकारी।

Xiaomi AI Glasses: उज्जवल प्रदेश डेस्क. Xiaomi ने गुरुवार को चीन में अपने बहुप्रतीक्षित AI स्मार्ट ग्लास को लॉन्च कर दिया है। यह वियरेबल डिवाइस तकनीकी रूप से काफी एडवांस है और Xiaomi Vela OS पर चलता है। Snapdragon AR1+ चिपसेट ने स्मार्ट ग्लास को बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में सक्षम बनाया है। Xiaomi AI Glasses में 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जो फोटोग्राफी और फर्स्ट-पर्सन वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। यूजर्स को ऑब्जेक्ट रिकग्निशन, रियल-टाइम ट्रांसलेशन और आर्टिफिशियल इंटरनेट सहायता जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं।
कीमत और वेरिएंट्स: तीन रेंज में उपलब्ध
- Xiaomi AI Glasses तीन अलग-अलग वेरियंट उपलब्ध:
- स्टैंडर्ड मॉडल: CNY 1,999 (लगभग ₹23,900)
- सिंगल-कलर इलेक्ट्रोक्रोमिक वर्जन: CNY 2,699 (लगभग ₹32,200)
- मल्टीकलर इलेक्ट्रोक्रोमिक एडिशन: CNY 2,999 (लगभग ₹35,800)
ये स्मार्ट ग्लासेस ब्लैक, ब्राउन और ग्रीन कलर ऑप्शन में Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल चैनलों के माध्यम से उपलब्ध हैं।
शानदार डिजाइन और मजबूत बिल्ड क्वालिटी
Xiaomi AI Glasses को D-शेप TR90 नायलॉन फ्रेम और टाइटेनियम हिंजेस के साथ डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि इन हिंजेस को 18,000 बार ओपन-क्लोज टेस्ट के लिए तैयार किया गया है, जिससे इनकी मजबूती साबित होती है।
दमदार हार्डवेयर और कैमरा फीचर्स
स्मार्ट ग्लास में 4GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है। कैमरे की बात करें तो यह Sony IMX681 सेंसर से लैस है, जो 4,032×3,024 पिक्सल की फोटोज और 2K/30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए इसमें 5 माइक्रोफोन और बोन कंडक्शन तकनीक का उपयोग किया गया है।
कनेक्टिविटी और AI फीचर्स
Xiaomi AI Glasses में Bluetooth 5.4 और Wi-Fi 6 हैं। इसमें Xiao AI Voice Assistant का सपोर्ट है, जो दस से अधिक भाषाओं में रियल-टाइम ट्रांसलेशन, ऑब्जेक्ट डिटेक्शन और फूड मैक्रोज की पहचान जैसे नवीनतम विशेषताएं प्रदान करता है। यूजर्स Xiaomi Glasses App के जरिए मीटिंग समरी भी देख सकते हैं।
लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग
डिवाइस में 263mAh सिलिकन कार्बन बैटरी दी गई है, जो 8.6 घंटे तक एक्टिव यूज और 21 घंटे का स्टैंडबाय टाइम ऑफर करती है। इसे USB Type-C पोर्ट से केवल 45 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। ग्लास में IP54 रेटिंग है, जिससे यह डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट भी है।