YOGI आदित्यनाथ ने KRISHN JANMBHOOMI विवाद पर कहा- COURT की मान रहे, वरना मथुरा में बहुत कुछ हो जाता

YOGI आदित्यनाथ ने मथुरा की ईदगाह मस्जिद और कृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। उन्होंने पॉडकास्ट में कहा कि हम तो मथुरा को लेकर कोर्ट के आदेश का ही हम पालन कर रहे हैं वरना अब तक वहां बहुत कुछ हो गया होता।

YOGI: उज्जवल प्रदेश, नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (YOGI Adityanath) ने मथुरा की ईदगाह मस्जिद और कृष्ण जन्मभूमि (KRISHN JANMBHOOMI) विवाद (Dispute) को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। उन्होंने पॉडकास्ट में कहा कि हम तो मथुरा (Mathura) को लेकर कोर्ट के आदेश (COURT order) का ही हम पालन (We Follow) कर रहे हैं वरना अब तक वहां बहुत कुछ (A Lot) हो गया (Happened) होता।

यह बात उन्होंने उस सवाल के जवाब में कही, जिसमें उनसे पूछा गया कि जब यह मामला कोर्ट में है तो आप क्यों उठा रहे हैं। यही नहीं उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की स्थिति पर भी उन्होंने जवाब दिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। यदि हिंदू सुरक्षित है तो वह भी सेफ हैं। बुलडोजर न्याय बंद करने की अदालत की सलाह पर उन्होंने कहा कि जो जैसे समझेगा, उसे वैसे समझाएंगे।

अखिलेश यादव और सपा के लोगों की तुलना औरंगजेब से किए जाने के सवाल पर योगी ने कहा कि वे तो उन्हें ही आदर्श मानते हैं। सीएम योगी ने कहा कि ये लोग महाराणा प्रताप, राणा सांगा, छत्रपति शिवाजी औऱ गुरु गोविंद सिंह के बारे में क्या बताएंगे। इनसे क्या अपेक्षा की जा सकती है। उन्होंने वक्फ पर बिल का भी बचाव किया।

योगी ने कहा कि आज तक के इतिहास में वक्फ बोर्ड ने कौन सा कल्याणकारी काम किया है। कोई एक काम भी ऐसा नहीं गिनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड तो जहां भी दावा कर देता है, उस जगह को उसकी संपत्ति मान लिया जाता है। ऐसा कैसे चलेगा। हम भौंचक हैं कि आखिर यह कौन सा आदेश है। यह देश के हित में भी है और मुसलमानों के भी हित में है कि वक्फ बोर्ड में सुधार किया जाए।

संभल से लेकर वाराणसी तक नए-नए मंदिरों को खोजे जाने की बात पर योगी ने कहा कि हम जितने भी होंगे, हम सब खोजेंगे। मथुरा के मामले के कोर्ट में होने के सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम तो अदालत का ही पालन कर रहे हैं वरना वहां अब तक बहुत कुछ हो गया होता। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अब तक संभल में कुल 54 धार्मिक स्थानों की पहचान की है। इसके अलावा कुछ और के लिए भी प्रयास चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के प्रतीक जहां भी मिलेंगे, उनका संरक्षण किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि वे भारत की विरासत हैं। मंदिरों को तोड़कर मस्जिदें बनाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा गलत है। इस्लाम कहता है कि ऐसी इबादतगाहें मंजूर नहीं हैं, जिन्हें किसी और के धार्मिक स्थान गिराकर बनाया गया हो। फिर इन्हें क्यों बनाया गया था।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और… More »
Back to top button